Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ...

पारदी गिरोह का इनामी कुख्यात सरगना सूरज गिरफ्तार, देशभर में की हैं लूट, डकैती और चोरी की वारदातें

76

शिवपुरी। अंतरराज्‍यीय बदमाश और एक लाख दस हजार रुपये के इनामी पारदी गिरोह के सरगना सूरज पारदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि सूरज पारदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में इत्र व्यापारी विमलेश तिवारी के यहां 29 जून 2023 को डकैती की वारदात को अंजाम देकर 50 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवर, 7 लाख रुपये नकद व एक लाइसेंसी रिवाल्वर लूटी थी।

उक्त डकैती की वारदात में सूरज पारदी मोस्ट वांटेड अपराधी था। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानुपर ने सूरज पारदी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

सूरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार शिवपुरी आ चुकी थी तथा पत्र भी पुलिस को लिखे थे। पुलिस सूरज की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज पारदी अपने घर सेंवढ़ा आया हुआ है।

इस पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे ने उसकी तलाश में सेंवढ़ा में दबिश दी तो वह वहां से फरार हो गया।

पुलिस को इसी दौरान बुधवार की सुबह गाराघाट पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध कट्टा मिल गया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसकी पहचान सूरज पारदी पुत्र अनरथ पारदी उम्र 48 साल निवासी ग्राम सेंवढ़ा थाना सुभाषपुरा के रूप में हुई।

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक की ओर से उप्र पुलिस को आरोपित की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना दे दी गई है। वहां की एसटीएफ आकर शिवपुरी से सूरज पारदी की गिरफ्तारी करेगी।

सूरज पारदी के पास एक 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा, 3 जिंदा राउण्ड एवं 27 हजार 500 रुपये नकद मिले हैं। सूरज पारदी पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान राज्यों में कुल 22 अपराध पंजीबद्ध हैं। अन्य अपराधों और इनाम के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

स्वीकारी ठेकेदार से लूट और सांकड़े हनुमान मंदिर की चोरी

पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की तो उसने 24-25 जून की दरम्यानी रात गाराघाट पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की कार पंक्चर कर लूट की वारदात को स्वीकार किया।

ठेकेदार अनिल भारद्वाज से सूरज पारदी ने लूट उस समय की थी जब वह भोपाल से लौट कर गोहद जा रहे थे। बदमाश ठेकेदार से सोने की चेन, सोने की अंगूठी 2 एवं 1 लाख रुपये नकद लूट कर ले गए थे।

इसके अलावा सूरज ने उसी रात सांकडे हनुमान मंदिर से छह हजार रुपये नकद व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुराने की वारदात स्वीकार की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.