Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छिंदवाड़ा में घर जमाई ने ससुर को कुल्हाड़ी मारकर उतार दिया मौत के घाट, जानिए पूरा मामला..

29

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में घर जमाई ने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, यह घटना जुन्नारदेव की है। आरोपी अपनी ससुराल में ही रहता था। नशा करने के बाद ससुर उसे भला – बुरा कह देता था। इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार की है, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

दामाद कई सालों से अपने ससुर के साथ ही रहता था 

 जुन्ननारदेव के रहने वाले असनलाल की शादी मोहरिया गांव में बिस्तलाल धुर्वे की बेटी के साथ हुई थी। बिस्तलाल का कोई बेटा नहीं था। इसलिए असनलाल अपने ससुर के साथ ही रहता था और मजदूरी करता था। बिस्तलाल शराब पीने का आदी था। और शराब पीकर अपने दामाद को कोसता था।

नशा करने के बाद ससुर दामाद से भला – बुरा कह देता था 

 ससुर दामाद से भला – बुरा भी कह देता था। ऐसे में बुधवार को जब ससुर बिस्तलाल असनलाल को भला – बुरा कह रहा था, जिसके बाद दामाद को गुस्सा आ गया और उसने कुल्हाड़ी मारकर अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.