Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

रोहित शर्मा ने भारत में कदम रखते ही किया कुछ ऐसा, खुशी के मारे झूम उठे क्रिकेट फैंस

22

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया भारत लौट आई है. भारतीय टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे बारबाडोस से नई दिल्ली पहुंची. रोहित शर्मा की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देने वाले बड़ी तादात में फैंस मौजूद थे. इस दौरान रोहित शर्मा ने ऐसा कुछ किया जिसे देखकर वहां मौजूद क्रिकेट फैंस खुशी के मारे झूम उठे.

रोहित शर्मा ने फैंस को किया खुश

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर दिल्ली एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी अपने वतन लौटने पर काफी खुश दिखाई दिए. इस दौरान जय शाह ने टीम का स्वागत किया और फिर केक भी काटा गया. इसके बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर निकली. एयरपोर्ट के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था और हर किसी ने गर्मजोशी से भारतीय टीम का स्वागत किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. जैसे ही रोहित ने ट्रॉफी का फैंस की ओर उठाया तो फैंस का रिएक्शन देखने लायक था. वहां मौजूद हर एक क्रिकेट फैन खुशी से झूम उठा.

दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय टीम बस से होटल के लिए रवाना हुई. टीम बस में भी रोहित शर्मा ने फैंस को ध्यान रखा और वह रास्ते में कई जगह फैंस को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिखाते हुए नजर आए. फैंस भी रोहित शर्मा को ट्रॉफी के साथ देखते ही शोर मचाने लगे. रोहित शर्मा यहीं नहीं रुके, उन्होंने टीम होटल के बाहर जमकर डांस भी किया. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा ने लंबा इंतजार किया खत्म

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फैंस का लंबा इंतजार खत्म किया है. बता दें, टीम इंडिया ने इससे पहले आखिरी आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी. तब से भी भारतीय फैंस को आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार था. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप तो टीम इंडिया ने 17 साल के बाद जीता है. इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर भारत आई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.