Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

महंगे पत्थर, शीशा और लकड़ी से बनी है भोले बाबा की ये आलीशान ‘कुटिया’, यहां पत्नी के नाम है करोड़ों की संपत्ति

42

2 जून को हाथरस में हुए वीभत्स हादसे में 121 लोगों को मौत हो गई. नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में यह बड़ा हादसा हुआ. इस घटना के बाद से भोले बाबा गायब हैं. पुलिस उनकी तलाश में है. हादसे के बाद बाबा के कई आलीशान आश्रम सामने आ रहे हैं. इन्हीं में एक उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मौजूद भोले बाबा प्रवास कुटिया भी है.

जिले की चंदोसी तहसील के गांव सराय सिकंदर के करीब भोले बाबा का आश्रम बना हुआ है. करोड़ों रुपयों की लागत से बना इस आश्रम पर सन्नाटा पसरा है. आश्रम पर रहने वाले सेवादार के मुताबिक, 12 साल पहले इस आलीशान आश्रम को बनाया गया था. इस आश्रम को 10 बीघा जमीन पर बनाया गया है.

12 साल पहले बनी कुटिया

आश्रम पर रहने वाले सेवादार ने बताया कि संभल जिले में नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के हजारों अनुयायी हैं. भोले बाबा की इस कुटिया का निर्माण 12 साल पहले उनकी कमेटी द्वारा किया गया था. उन्होंने बताया कि भोले बाबा यहां तीन से चार बार ही प्रवास किए हैं. भोले बाबा यहां जब भी आए वह 7 दिन से कम नहीं रुके. कुटिया बनने के बाद वह सबसे ज्यादा एक माह तक यहां रुके. कुटिया से निकट मैदान में भोले बाबा ने सत्संग भी किया था.

माता श्री के नाम है करोड़ों की संपत्ति

कुटिया पर किसका मालिकाना हक है? इस बारे में सेवादार ने बताया कि माता जी यानी भोले बाबा की पत्नी के नाम यह संपत्ति रजिस्टर्ड है. साथ ही कई एकड़ जमीन भी उनके नाम है. संभल जिले में भी भोले बाबा के मानने वाले काफी संख्या में हैं. जिस स्थान पर बाबा की कुटिया है उसके आसपास जितने भी ईंट भट्ठा हैं वह सभी भोले बाबा के नाम पर हैं. इनमें भोले बाबा विश्व हरि ईंट उद्योग, साकार विश्व हरि ईंट उद्योग, नारायण हरि ईंट उद्योग शामिल हैं.

हाथरस हादसे में जिले की एक महिला की मौत

2 जून को हाथरस में नारायण साकार विश्व हरि के सत्संग में मची भगदड़ हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी. इनमें संभल जिले की एक महिला भी शामिल हैं. जिले के अनुयायी सत्संग में शामिल होने के लिए कई बसों के जरिए गए थे. हादसे का शिकार हुई महिला जिले के गुन्नौर थाना इलाके के उदयभान पुर गांव की रहने वाली थी. पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया था. मृतक महिला के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार नरौरा गंगा घाट पर किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.