Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचा कपल, गंगा नदी में तैरने के लिए उतरे, फिर हो गए गायब… तलाश जारी

30

भीषण गर्मी के बीच अब मानसून ने दस्तक दे दी है. ऐसे में भारी बारिश के कारण नदियां भी ऊफान पर हैं. इस बीच कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां नदी में डूबने से लोगों की मौत हो जा रही है. दो दिन पहले महाराष्ट्र में पुणे स्थित भुशी बांध के पास एक झरने के पानी में एक ही परिवार के 5 लोग डूब गए. अब ऐसी की खबर उत्तराखंड के ऋषिकेश से भी सामने आई है. यहां दिल्ली से आया एक कपल गंगा नदी में बह गया.

सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के गोताखोरों ने कपल की तलाश शुरू की. लेकिन अभी तक दोनों का कुछ भी पता नहीं लग पाया है. पुलिस के मुताबिक सोमवार को ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती में दिल्ली के एक कपल के गंगा में डूबने की बात सामने आई. कपल दोपहर करीब एक बजे गंगा स्नान के लिए नीम बीच पर गए थे. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि वे नदी में काफी दूर तक जाने के बाद लहरों में गायब हो गए.

कपल की तलाश जारी

कपल की पहचान करते हुए पुलिस ने बताया कि शख्स की पहचान पश्चिमी दिल्ली के सुदर्शन पार्क निवासी लवप्रीत (26) के रूप में हुई है. वहीं, बताया जा रहा है कि उसके साथ मौजूद लड़की नेहा ठाकुर (22) दिल्ली के ही करोल बाग की रहने वाली है. आशंका जताई जा रही है कि पानी में डूब जाने से दोनों की मौत हो गई होगी. फिर भी एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है. गोताखोर गंगा नदी में लगातार उन्हें ढूंढ रहे हैं.

पुणे में पानी में बहा परिवार

दो दिन पहले पुणे में भी कुछ ऐसा ही हादसा हुआ. रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे 40 वर्षीय महिला के साथ आधा दर्जन से अधिक बच्चे झरने में नहाने गए थे. इस दौरान पैर फिसलने की वजह से एक 13 वर्षीय बच्ची तालाब के पानी में डूबने लगी. उसे बचाने के लिए महिला पानी में उतरी और वह भी डूबने लगी. इसके बाद एक एक कर बाकी बच्चे भी पानी में उतरे और डूबने लगे. जब तक उन्हें बाहर से राहत पहुंचाई जाती, महिला और चारों बच्चे पानी की धारा के साथ बह गए. इनमें से तीन की डेड बॉडी मिल गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.