Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

पन्ना में किसान की चमक गई किस्मत, पटी हीरा खदान क्षेत्र में मिला चमचमाता हुआ 6.65 कैरेट का हीरा..

71

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर एक किसान देशराज आदिवासी की किस्मत उस समय चमक गई, जब उसे उथली हीरा खदान क्षेत्र पटी में एक चमचमाता हुआ 6 कैरेट 65 सेंट का हीरा दिखा, जिसे देख किसान और उसकी पत्नी काफी खुश हो गए, किसान देशराज गौरेया ककररहटी में रहते हैं। इस हीरे को उन्होंने हीरा कार्यालय में पहुंचकर जमा कर दिया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए हीरा कार्यालय में पदस्थ हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया है कि पेशे से किसान देशराज आदिवासी ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर पटी क्षेत्र में हीरे की खदान लगाई थी, जिन्हें कुछ दिन पहले 1 कैरेट 35 सेंट का हीरा मिला था, जो उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा किया था। अब फिर उन्हें 6 कैरेट 65 सेंट का हीरा मिला है, जिसे हीरा कार्यालय में जमा किया गया है, और आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

किसान को जो हीरा मिला है वह बेशकीमती जैम क्वॉलिटी का हीरा है, हीरे की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अनुपम सिंह ने बताया है कि पन्ना में हीरा ढूंढने के लिए एक प्रक्रिया का पालन करना होता है, उसके बाद कोई भी व्यक्ति इसके लिए खुदाई कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.