Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे... Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में ... Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम... Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, 'सेवा पथ एक पहल' के तहत सिलाई ... Chirmiri Garba Mahotsav: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने बजाया ढोल, पत्नी कांति जायसवाल ने किया शान... Balrampur News: शिक्षकों से अवैध वसूली और वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूबर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, ज... Crime News: मेडिकल कॉलेज से इलाज के दौरान पुलिस हिरासत से भागा तस्कर, कुछ ही घंटों में दोबारा गिरफ्त...

डिंडौरी जिले में तेज बारिश के बीच झोपड़ी पर गिरी बिजली, मां और दो बच्चों की मौत

34

डिंडौरी। डिंडौरी जिले के चौरादादर गांव में तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला सहित उसके दो बच्चों की मौत होने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बारिश के दौरान शुक्रवार की दोपहर झोपड़ी पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 35 वर्षीय रूतन बाई, 4 वर्षीय वर्षा मार्को और 2 वर्षीय वरजीत मार्को की मौत हो गई है। बिजली गिरने से महिला और उसके दो बच्चों के झुलसने की सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 को दी थी।

मौके पर पहुंचे डायल 100 स्टाफ द्वारा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया लाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम हो जाने के चलते शवों का पोस्टमार्टम शनिवार की सुबह कराया गया है। बताया गया कि घटना के दौरान महिला का पति विश्राम सिंह घर पर नहीं था। छप्पर वाला घर भी आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है।

मौके पर पहुंचे डायल 100 स्टाफ द्वारा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया लाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम हो जाने के चलते शवों का पोस्टमार्टम शनिवार की सुबह कराया गया है। बताया गया कि घटना के दौरान महिला का पति विश्राम सिंह घर पर नहीं था। छप्पर वाला घर भी आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.