Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Voter List Update: नई मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक, 44,000 से अधिक मतदाताओं ... Shahdol News: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए प्रबंधन पर गंभीर आरोप Rewa News: रीवा में राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में 'इंसानी दिमाग' लिए दिखाए गए कांग्रेस नेता Lady Cop Sonali: सुरों से ट्रैफिक कंट्रोल और जज्बे से बचाई जान, महिला पुलिसकर्मी सोनाली ने पेश की मि... Leopard in Burhanpur: बुरहानपुर के बंभाड़ा में तेंदुए का हमला, मवेशी को बनाया निशाना, अलर्ट पर वन वि... MP News: मध्य प्रदेश में नहीं बिकेगी कोई सरकारी संपत्ति, वित्त मंत्री ने विधानसभा में दिया साफ जवाब दिल चीर देने वाला मंजर: अचानक पिता ने तोड़ा दम, अनजान लोगों के बीच शव को निहारता रहा 4 साल का मासूम MP News: मध्य प्रदेश में घटे मतदाता, 2 मंत्रियों को छोड़ सभी सीटों पर कम हुए वोटर, 5.39 करोड़ बचा वो... अद्भुत नजारा! खजुराहो में जब भरतनाट्यम से मंच पर उतरा 'चक्रव्यूह', अभिमन्यु के युद्ध ने दर्शकों के र... Jabalpur News: नशे में धुत रईसजादे की कार का तांडव, 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों को रौंदा

इंदौर कलेक्टर का अनोखा अंदाज, जमीन पर बैठकर स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए आए नजर..

18

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कलेक्टर आशीष सिंह गुरूवार को एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए, कलेक्टर ना केवल शासकीय स्कूल पहुंचे बल्कि जमीन पर बैठकर बच्चों को पढाई भी कराई, इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने बच्चों के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया। दरअसल गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह स्कूल चलो अभियान के तहत इंदौर के शासकीय स्कूल पहुंचे थे। कलेक्टर ने यहां की व्यवस्था को देखने के साथ ही शिक्षकों और प्राचार्य से भी चर्चा की, कलेक्टर ने यहां छात्रों के लिए मौजूद सभी सुविधाओं को बारीकी से देखा।

 इसके बाद वह छात्रों के बीच पहुंचे और छात्रों को पढ़ाने के लिए जमीन पर बैठ गए, इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों के सवाल के जवाब देने के साथ ही उनके साथ अपने अनुभव को भी साझा किया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया, कलेक्टर ने उन्हें बताया की वे शासकीय स्कूल में पढ़े हैं और 12वीं के बाद उन्होंने आईएएस बनने की ठान ली, इस दौरान रेडियो उनके जीवन में काफी मददगार साबित हुआ और रेडियो के जरिये उनका जर्नल नॉलेज बढ़ा और वे लगातार एक्जाम देते रहे और आज एक कलेक्टर के रूप में इंदौर में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की आज शासकीय स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार हो चुका है,और कई छात्र प्राइवेट स्कूल को छोड़कर शासकीय स्कूलों में एडमिशन ले रहे हैं, ये इस बात का संकेत है की अब शासकीय स्कूल पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। कलेक्टर आशीष सिंह को अपने बीच पाकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.