Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...

पीएम मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे, NET और NEET पर बोले राहुल गांधी

46

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि नीट के पेपर लीक हुए हैं और यूजीसी के पेपर कैंसिल भी हुए हैं. कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई को रोक दिया था. इजराइल और गाजा की लड़ाई भी रोक दिया था. हिंदुस्तान में पेपर लीक को नरेंद्र मोदी नहीं रोक रहे हैं या नहीं रोक पा रहे हैं. हिंदुस्तान के स्टूडेंट्स को नुकसान हो रहा है. यह छात्रों का फ्यूचर है. आपके फ्यूचर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा के संगठन को एक संगठन ने कब्जा कर रखा है. हर पोस्ट पर इसी संगठन का कब्जा है. इसे बदलना होगा. चुनावी घोषणा पत्र में साफ कहा है कि कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. विश्वविद्यालय के नियमों को आकलन करना होगा. विपक्ष दवाब डाल कर ये दो काम सरकार से करवाने की कोशिश करेगा.

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के लिए बहुत कम रास्ते हैं. पहले रोजगार के अवसर खत्म कर दिये थे. अब परीक्षा में धांधली हो रही है. युवाओं के पास जाने के कोई रास्ते नहीं बचे हैं. सभी रास्ते बंद कर दिये गये है.

दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए, जो भी पेपर लीक करवाया है. उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सख्त कानून होना चाहिए. अगर आप मेरिट के बेसिस पर जॉब नहीं देंगे. अयोग्य लोगों को उपकुलपति बनाएंगे. एग्जाम लेने की जो संस्था हैं, उसमें अपने आदर्श के लोगों को लेंगे. तो वह इसके जिम्मेदार हैं.

कांग्रेस के सांसद ने कहा कि इसका मेन कारण यह है कि ऐसे लोगों को पद पर बैठाया गया है, जो योग्य नहीं है. पहले इसका मूल केंद्र मध्य प्रदेश हुआ करता था. बीजेपी के लोग कहते हैं कि इसकी लेब्रोटरी गुजरात और मध्य प्रदेश हैं. जब तक हिंदुस्तान के संस्थान इनके हाथों ने नहीं छीने जाएंगे, यह बढ़ता जाएगा.

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार क्लीनचिट दें. इसका कोई मतलब नहीं है. सबसे ज्यादा पेपर लीक की बात उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में उनकी यात्रा के दौरान आई थी. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई की अनुमति वे लोग नहीं देंगे. विपक्ष सरकार को आईवाश नहीं करने देगा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का डर अब खत्म हो गया है. अब डर समाप्त हो गया है. उनकी पार्टी में समस्या है. नरेंद्र मोदी का कंसेप्ट को विपक्ष को खत्म कर दिया. अब वाजपेयी जैसे नेता होते. मनमोहन सिंह जैसे नेता होते थे, तो काम निकाल सकते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी किसी की सुन नहीं सकते हैं. बहुत मजबूत विपक्ष है.

इसके पहले नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के समर्थकों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. एनएसयूआई की ओर से कहा गया कि देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं. पहले जहां NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में है, वहीं अब UGC-NET की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है. छात्रों के साथ हो रहे इस अन्याय के विरोध में प्रदर्शन किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.