Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आरक्षक ने रची अपने ही अपहरण की साजिश, पत्नी से मांगी 40 लाख की फिरौती, मामा के घर सोता मिला

36

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक आरक्षक ने अपनी पत्नी को फोन कर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी आरक्षक ने बुधवार को कई थानों की पुलिस को चकरघिन्नी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरक्षक को राजस्थान के करौली से ढूंढ निकाला है। वह यहां पर अपने मामा के घर पर पलंग पर सो रहा था। बुधवार को सबलगढ़ थाने में एक लक्ष्मी नाम की महिला पहुंची थी और उसने खुद को निरार थाने में तैनात आरक्षक शिव शंकर रावत की पत्नी बताया था।

रोती हुई महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का अपहरण हो गया है और अपहरण करने वाले 40 लाख रुपए मांग रहे हैं, रुपए नहीं देने पर धमकियां दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की पुलिस को भी मामला अपहरण का ही लग रहा था। पुलिस आरक्षक की लोकेशन ट्रेस करते हुए करौली पहुंच गई।

सबलगढ़ थाना पुलिस को आरक्षक बस स्टैंड के पास बने एक मकान में सोता हुआ मिला है और यह मकान आरक्षक के मामा का था। जिस मोबाइल से फिरौती के लिए फोन किया गया था। उसको पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरक्षक का नाम शिवशंकर रावत है और शिव शंकर विजयपुर का रहने वाला है। सोमवार को वह निरार थाने में 3 दिन की छुट्टी लेकर आया था। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है कि आरक्षक ने अपनी ही पत्नी से 40 लाख रुपए ऐठने की यह कहानी क्यों रची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.