Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12... Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस क... Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी क... Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख र... Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्र... CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे...

बिहार में युवक को तालिबानी सजा…मुंह पर कालिख पोत मुंडन किया, फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

42

बिहार के अररिया में एक युवक को फोन पर बात करना महंगा पड़ गया. लड़की के परिजनों ने फिर लड़के के मुंह पर पहले कालिख पोती. फिर बाल मुंडवाकर गले में जूते की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया. बताया जा रहा है कि युवक नीतीश कुमार मधेपुरा जिले के कुमारखंड का रहने वाला है, जो कुछ दिन पहले नरपतगंज अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आया था. इस दौरान युवक को पड़ोस की रहने वाली एक लड़की पसंद आ गई. युवक ने किसी तरह लड़की का मोबाइल नंबर पता करके उससे बात करना शुरू कर दिया.

कई दिन तक बात करने के बाद नीतीश सोमवार को फिर से अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा. युवती से उसकी अच्छी खासी दोस्ती हो गई थी. जब नीतीश लड़की से मिला तो उसने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की. इसी दौरान उसे ऐसा करते देख लड़की के परिजनों ने देख लिया. बस फिर क्या था. उन लोगों ने युवक से पूछा कि उसने ऐसी हरकत करने की हिम्मत भी कैसे की? युवक ने कहा कि उसकी लड़की से दोस्ती है. वो उससे शादी करना चाहता है. ये सुनते ही लड़की के घर वाले नाराज हो गए. उनका पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा.

परिजनों को गुस्सा होते देख लड़की मुकर गई. कहा कि युवक जबरन उससे बात करने की कोशिश कर रहा था. वो तो उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करती. इसके बाद नीतीश कुमार के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी. परिजनों ने गांव के और लोगों भी बुलाया. गांव के नाई को भी बुलाया गया. पहले नीतीश के मुंह पर कालिख पोती गई. फिर नाई ने उसके सिर के सारे बाल काट दिए. उसके बाद नीतीश को जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाया गया.

पकड़े भी फाड़ डाले, चप्पलों से पीटा

यही नहीं, नीतीश की चप्पलों से पिटाई करके उसके कपड़े तक गांव वालों ने फाड़ डाले. लेकिन मामला फिर पुलिस तक जा पहुंचा. पुलिस ने फिर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने जब नीतीश से पूरी कहानी सुनी तो उसने बताया कि वह 10 जून को रिश्तेदार के यहां घूमने पहुंचा था. यहां शंभू सिंह, विश्वनाथ सिंह, अर्जुन सिंह और सुरेश सिंह निवासी बरदहा वार्ड संख्या 1 निवासी हथियार के बल पर जबरदस्ती अपने घर ले गए. सभी लोग जबरन उसकी शादी पिंकी (काल्पनिक नाम) से करवाना चाहते थे.

जबरन शादी करवाने की कही बात

नीतीश ने बताया कि जब उसने शादी करने से इनकार कर दिया तो उन लोगों ने उसके साथ बर्बरता की. युवक ने बताया कि आरोपियों ने उसका कान काट लिया और 25 हजार रुपए भी छीन लिए. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सच कौन बोल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.