Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

खरगोन में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..

60

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव जनपद में शुक्रवार को लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर वनरक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया है। वनरक्षक ने क्षेत्र के जेसीबी मालिक पर कार्रवाई करने की बात कह कर रिश्वत मांगी थी। वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। शिकायतकर्ता सिद्धार्थ गौड़ ने बताया कि वनभूमि में पट्टे की जमीन पर जेसीबी से कार्य किया जा रहा था।

इस दौरान कांझर बीट वनरक्षक राम सिटोले ने जेसीबी मशीन पर कार्रवाई की धौंस बताई। इसके बाद मामले को रफा दफा करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी, नहीं तो मशीन जब्त कर लेने की बात कही। मैंने 10 हजार रुपये दे दिए। इसकी शिकायत लोकायुक्त को सबूत के साथ की थी।

दूसरी किस्त शुक्रवार को देना तय हुआ था। लोकयुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई के लिए दल भेजा। सुबह करीब 11 बजे मैंने जैसे ही वनरक्षक को दस हजार रुपये दिए। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद वनरक्षक को रेस्ट हाउस ले जाया गया। आगे कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.