Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद

नाबालिग बेटी को बाप ने मारा, फिर घर के पास दफनाया शव… ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

39

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को घर के अंदर ही दफना दिया. जब मां को शक हुआ और बेटी घर नहीं आई तो उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और परिजनों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पिता ने कबूल किया कि उसने ही बेटी की हत्य की है और शव को घर में गाड़ दिया है.

यह पूरा मामला लखनऊ के मोहनलाल गंज थाना क्षेत्र का है, जहां पर रहने वाले संजीवनलाल की बेटी 14 साल की नाबालिग बेटी अचानक घर से गायब हो गई. मां सुनीता ने इंतजार किया लेकिन, जब उनकी बेटी नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश की. आखिर में वह पुलिस के पास पहुंची और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. एडीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि 3 जून को उनके पास बेटी के लापता होने की सूचना आई थी.

पुलिस ने तुरंत तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आस-पास के लोगों से बात की तो शक नाबालिग बच्ची के पिता पर गया. पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो पता चला कि नाबालिग की हत्या पिता ने ही की है. पुलिस के सामने उसने कबूल किया कि उसने अपनी बेटी की लाश घर के आंगन से सटे खेत में गाड़ दी है.

पुलिस तुरंत आरोपी संजीवन लाल को मौके पर पकड़ कर ले गई जहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्ची के शव को बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद केस में और भी धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं. पुलिस फिलहाल आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है. वहीं मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.