Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक...

राजकोट अग्निकांड: बच्चों को आग में जलता देख कूदे पिता, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की गई जान

71

गुजरात के राजकोट जिले में हुए अग्निकांड ने सभी के दिल को झकझोर के रख दिया है. शनिवार को टीआरपी नाम के गेम जोन में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं. गेम जोन में आग लगने का मंजर इतना भयावह था की वहां पर मौजूद चश्मदीदों की रूह कांप गई. आग की लपटों और धुएं के गुबार ने देखते ही देखते 28 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. पूरा का पूरा गेम जोन राख के ढेर में तब्दील हो गया. इस भयावह हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत हो गई.

राजकोट में बने इस गेम जोन में लापरवाही के चलते कई परिवारों के सदस्यों और मासूम बच्चों की जान जा चुकी है. इस गेमिंग जोन हादसे में सांगनवा के वीरेंद्र सिंह का परिवार भी बिखर गया है. गेमिंग जोन में आग लगने से बच्चों सहित 28 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है.

पत्नी और बच्चों को लेकर पहुंचे थे गेम खेलने

राजकोट अग्निकांड में एक ही परिवार के 7 सदस्य हादसे का शिकार हो गए, जिनमें 5 सदस्यों की मौत हो गई है. सांगनवा गांव के वीरेंद्र सिंह शनिवार को अपनी पत्नी और बेटे के साथ गेम खेलने गए थे. जहां उनका परिवार आग हादसे का शिकार हो गया. 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई. परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए.

बच्चों को बचाने में आग में कूदे वीरेंद्र सिंह

शनिवार को गेमिंग जोन में अचानक आग लगने के दौरान वीरेंद्र सिंह सुरक्षित स्थान पर थे, लेकिन जैसे ही बच्चे आग में फंस गए. वह उन्हें बचाने के लिए उतर गए. अपने परिवार को बचाने की कोशिश में वीरेंद्र सिंह भी आग का शिकार हो गए. इस परिवार के दो सदस्य फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि परिवार के 5 सदस्यों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. उनके शव को भी पहचान लिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.