Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

सलवार सूट पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, चेहरे से दुपट्टा हटते ही खुल गया राज, जमकर हुई कुटाई…

60

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसकी कॉलोनी में सलवार सूट पहनकर पहुंच गया। आपको बता दें कि लोगों ने पकड़कर युवक की जमकर पिटाई की है। घटना शनिवार की है ,घटना छिंदवाड़ा के सोनपुर मल्टी वार्ड नंबर 24 की है। शनिवार की शाम को एक लड़की संदिग्ध अवस्था में मुंह बांधकर एक घर से निकलते हुए दिखाई दी महिलाओं को उस पर शक हो गया महिलाओं ने उसे तत्काल पकड़ लिया।

जब उसका दुपट्टा हटाया गया तो महिलाएं हैरान हो गई। क्योंकि वह लड़की नहीं लड़का था जो लड़की के कपड़े पहने हुए था। महिलाओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलोनी के अन्य लोग भी मौके पर आ गए और सभी ने मिलकर लड़के की कुटाई कर दी। वहीं कॉलोनी के लोगों का कहना है कि युवक सलवार सूट पहने हुए था और मुंह पर दुपट्टा बंधा हुआ था।

कॉलोनी के लोग उसे चोर समझ रहे थे। लेकिन जब युवक ने कॉलोनी के लोगों को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी गर्लफ्रेंड को मौके पर बुलाया और उससे पूछताछ की फिर गर्लफ्रेंड ने बताया कि वह मिलने आया था। उसके बाद लोगों ने युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को समझाकर छोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.