Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख... Navratri 2026 Date & Muhurat: नवरात्रि पर बन रहे हैं बेहद दुर्लभ योग, जानिए नौ दिनों के स्वरूपों की ...

तारों को छू रहीं टहनियों की छंटाई पर विवाद, मारपीट के बाद बिजली चुराने वालों के कनेक्‍शन काटे

39

जबलपुर। विद्युत लाइन के रखरखाव कार्य के दौरान मामूली विवाद पर कुछ लोगों ने मिलकर बिजली कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आई हैं। विवाद उस समय आरंभ हुआ अब उजारपुरवा अन्ना मोहल्ला में विद्युत लाइन तक पहुंच रहे पेड़ की टहनियों की छंटाई की जा रही थी। इसी दौरान नागराज नायडू, केशव, मोहन और कुछ अन्य स्थानीय लोग आए गए। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा नहीं थे, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इस दौरान बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

बिजली कंपनी के ठेका कर्मियों को अपशब्द कहे

 

छंटाई रोकने कहा। बात नहीं सुनने पर बिजली कंपनी के ठेका कर्मियों को अपशब्द कहते हुए उनके साथ हाथापाई आरंभ कर दी। ठेका कर्मी देवेंद्र पटेल और विष्णु प्रताप पटेल को घेरकर लात-घूंसे मारे। जान से मारने की धमकी दी। घटना में दोनों को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे बिजली कंपनियों ने दोनों घायल ठेका कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया।

 

विद्युत लाइन के रखरखाव का कार्य कर रहा था

लार्डगंज पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उखरी सब स्टेशन का एक दल उजारपुरवा में विद्युत लाइन के रखरखाव का कार्य कर रहा था। बिजली के तार तक पहुंच रहे एक आम के पेड़ की छंटाई के दौरान विवाद और मारपीट हुई है। मामले में बिजली कंपनी की ओर से शिकायत की गई है। आरोपितों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय कर्मचारियो को धमकाने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है। घटना से संबंधित इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो को देखा जा रहा है। इसमें आरोपित मारपीट करते हुए देखे जा रहे है। इसके आधार पर पुलिस आरोपितों को पहचानकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है।

 

पुलिस के साथ पहुंचे, बिजली चोरों पर कार्रवाई

 

उजारपुरवा में शराब दुकान के पास हुई घटना के बाद बिजली विभाग का एक दल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के दल ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में कई बार स्थानीय लोगों के साथ अधिकारियों की नोकझोंक हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.