Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

इमरती देवी ने की जीतू पटवारी की जल्द गिरफ्तारी की मांग, बोली- पहले जूता मारो, फिर माफी मांगों, ऐसा नहीं होता

38

भोपाल: इमरती में रस खत्म हो चुका है…बयान को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मुश्किलों कम नहीं हो रही। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पीसीसीचीफ की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि जीतू पटवारी इस बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं। लेकिन इमरती देवी का कहना है कि उनकी गल्ती माफी के काबिल नहीं है। उनको जल्द से जल्द उठाकर जेल में डालना चाहिए। इमरती देवी ने सीएम मोहन यादव से जीतू पटवारी की गिरफ्तारी की मांग की है।

दरअसल, जीतू पटवारी ने इमरती देवी के राजनीतिक भविष्य को लेकर बयान दिया था कि ‘इमरती देवी का रस खत्म हो चुका है जो अंदर चासनी होती है गई, अब उसके लिए क्या ही बोलूं…’ इस बयान के बाद जीतू पटवारी भाजपा नेताओं समेत इमरती देवी के निशाने पर आ गए थे। इमरती देवी ने जीतू पटवारी के खिलाफ डबरा में FIR दर्ज कराई थी। इसी मामले को लेकर इमरती देवी जीतू पटवारी पर हमलावर हुई है। उन्होंने अभद्र टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के CM डॉ मोहन यादव और प्रशासन से जीतू पटवारी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इमरती देवी का कहना है कि इस मामले की रिपोर्ट की है तो गिरफ्तारी भी चाहते हैं। जीतू पटवारी ने जो कहा था उसकी भले ही उन्होंने माफी मांगी है, लेकिन वह माफी के काबिल नहीं है। पहले किसी में जूता दे दो फिर माफी मांग लो। ऐसे काम को माफी के काबिल नहीं माना जाता है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल में डाला जाए।

लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर इमरती देवी ने भी बड़ा दावा करते हुए कहा कि अंचल में कांग्रेस की चारों सीट पर सफाई होगी। भारतीय जनता पार्टी चारों सीट जीत रही है। कांग्रेस के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी हवा में उड़ रही थी। अभी भी हवा में उड़ रही है। हम जीत कर उड़ेंगे। वह झूठ के साथ उड़ते हैं।

वहीं अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर इमरती देवी ने कहा है कि ‘मैं डबरा विधानसभा लड़ती हूं मैं डबरा में ही रहूंगी। डबरा के साथियों के साथ ही काम करूंगी। डबरा में मरूंगी यही जिऊंगी। मेरे नाम को लेकर भांडेर विधानसभा के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन मेरी पार्टी में वहां के स्थानीय सक्रिय नेता हैं। उनको भी मौका मिलना चाहिए। इसलिए मैं वहां से चुनाव नहीं लड़ सकती।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.