Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान...

भाजपा विधायक के पोते ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट

41

खिलचीपुर भाजपा विधायक के पोते ने सोमवार देर रात आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 19 वर्षीय विजय दांगी के रुप में हुई है। वह इंदौर में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी का पोता विजय दांगी इंदौर के गांधीनगर थाना इलाके में रहकर एलएलवी की पढ़ाई कर रहा था। आज उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें। सुसाइड नोट में उसने अपनी एक फीमेल मित्र द्वारा दिए गए सामान को हाथ नहीं लगाने और उसे किसी तरह से परेशान न किए जाने की बात भी लिखी है। विजय ने अपने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि उसका अपनी दोस्त से किसी बात पर झगड़ा हो गया था, जिसके कारण वह यह कदम उठा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में परिजन कुछ भी कहने के हाल में नहीं है। वहीं गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.