Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद कट्टर दुश्मन से मदद मांगने को मजबूर हुआ ईरान

50

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत के बाद कई देशों ने दुख जाहिर किया है और ईरान के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े रहने की बात भी कही है. इस बीच अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि ईरान ने हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद उनसे मदद मांगी थी. दोनों देशों के बीच लंबे समय से कड़ी दुश्मनी है, लेकिन दुख की इस घड़ी में ईरान ने अमेरिका से संपर्क किया.

19 मई को ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में हुए इस हादसे पर अमेरिका के विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, “ईरान, जिसका 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से वाशिंगटन के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं है, उसने कोहरे के मौसम में रईसी के पुराने हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उनसे संपर्क किया था.”

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया को बताया कि ईरानी सरकार ने हमसे सहायता की मांग की थी. उन्होंने आगे कहा जैसे हम दूसरे देशों की मुसीबत के समय मदद करते हैं, वैसे ही ईरान की भी करना चाहते हैं. लेकिन तार्किक कारणों से हम मदद करने में असमर्थ हैं. हालांकि मिलर ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है.

ईरान ने किस प्रकार की मदद मांगी?

मैथ्यू मिलर ने विस्तार में यह बताने से इनकार कर दिया कि दोनों देशों ने कैसे संवाद किया. लेकिन उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि ईरान ने रईसी के हेलीकॉप्टर को खोजने के लिए तत्काल मदद की मांग की थी. दरअसल, जिस हेलिकॉप्टर में ईरान के राष्ट्रपति सवार थे, वो अमेरिका द्वारा निर्मित था और 40 साल पुराना था. ऐसे में समझा जा रहा है कि जब क्रैश के बाद घंटों तक रईसी के हेलिकॉप्टर का सुराग नहीं मिल पा रहा था, तब ईरान की तरफ से अमेरिका से ये मदद मांगी गई होगी.

यह हादसा ईरान और इज़राइल के बीच शांति बनाने के मकसद से ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता के बाद हुआ है. अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरानी नेताओं की मौतों पर आधिकारिक संवेदना व्यक्त भी की है.

रईसी को बताया खूनी

अमेरिका की ओर से इस हादसे पर संवेदना जताई गई. लेकिन अमेरिका ने ईरानी राष्ट्रपति के लिए कोई संवेदना नहीं दिखाई है. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, “यह एक ऐसे शख्स थे जिनके हाथों पर बहुत खून लगा था, उन्होंने कहा कि रईसी “नृशंस” दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार थे.” हालांकि, किर्बी ने कहा कि किसी भी अन्य मामले की तरह हम मौतों पर खेद व्यक्त करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.