Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम...

बैतूल में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग हुए घायल…

43

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पास रविवार रात करीब 8 बजे बारातियों से भरी टवेरा कार बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई और पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक सहित करीब 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों एवं 108 एंबुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा

घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम जिले के सुखतवा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बारातियों से भरी टवेरा कार खमालपुर जा रही थी। इस दौरान घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पास एक बाइक को टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है की बाइक सवार चोपना निवासी रामकिशोर मर्सकोले, असलम मर्सकोले और मनोज मर्सकोले बाइक से सालीढाना गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।  इस दौरान घोड़ाडोंगरी की तरफ आ रही बारातियों से भरी टवेरा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे टवेरा कार सवार करीब 13 बाराती घायल हो गए। वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.