Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त

36

आम आदमा पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले पर सियासी तूफान खड़ा हुआ है. मारपीट के आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के करीबी और पूर्व पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद AAP सड़क पर उतर आई और खुद अरविंद केजरीवाल बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए निकले, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया. केजरीवाल का आरोप है कि बीजेपी AAP को खत्म करना चाहती है और उनके नेताओं को जेल में डालने की कोशिश में लगी हुई है. इस बीच दिल्ली पुलिस सीएम आवास पर पहुंची और सीसीटीवी डीवीआर जब्त कर निकल आई.

दिल्ली पुलिस द्वारा आज भी मुख्यमंत्री आवास से कुछ डिवाइस सीज करने के मामले पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो घटना बताई गई वहां CCTV कैमरा नहीं था. वहां कि फुटेज कैसे मिलेगी? पुलिस कल भी फुटेज लेकर गई और अंदर की CCTV फुटेज पुलिस DVR समेत आज ले गई.

एसएचओ सिविल लाइन के साथ-साथ पूरे केस को लीड करने वाले अतिरिक्त डीसीपी नार्थ पहुंची थीं. बिभव अभी साथ में नहीं था. उम्मीद की जा रही है उनको भी सीएम हाउस लाया जा सकता है.

दिल्ली पुलिस कर सकती है क्राइम सीन रिक्रिएट

इस बीच मामले में जांच का दायरा और बढ़ता जा रहा है. आरोपी बिभव कुमार ने अपने फोन को मुंबई में फॉर्मेट किया था, ऐसे में दिल्ली पुलिस बिभव को मुंबई भी ले जा सकती है. सीएम आवास में घटना के दिन क्या हुआ था? पुलिस इसे समझने के लिए क्राइम सीन को भी रिक्रिएट कर सकती है.

 

इधर, स्वाति मालीवाल ने चुप्पी तोड़ते हुए केजरीवाल पर सीधा हमला किया है. मालीवाल ने कहा कि किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे, आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज गायब किए और फोन फॉर्मेट किया? काश इतना जोर मनीष सिसोदिया के लिए लगाया होता, वो यहां होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता.

मालीवार के इन आरोपों के बीच दिल्ली पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस बिभव के फोन को खंगाल कर ये भी पता लगा रही है कि घटना के दिन बिभव ने कितने लोगों से बातचीत की थी?

कैसे पकड़ा गया बिभव कुमार

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बिभव के सीएम हाउस में होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस से मिली थी. जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत एक्टिव हुई. उत्तरी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम को तुरंत सीएम हाउस आने के लिए कहा गया. उत्तरी जिले की महिला अफसर और एडिशनल डीसीपी सिविल लाइंस के एसएचओ के साथ सीएम हाउस पहुंच गईं. पुलिस जब अंदर दाखिल हुई तो बिभव अपने रूम से खुद ही निकल कर बाहर आ गया. शायद वो सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को घुसते हुए देख रहा था. उसके बाद पुलिस ने बिभव को पकड़ लिया.

सूत्रों के मुताबिक, उस वक्त वहां राघव चड्डा भी थे, लेकिन किसी ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध नहीं किया. इसके बाद पुलिस बिभव को पकड़कर एसएचओ सिविल लाइंस सीएम के पीछे वाले गेट से निकालते हुए सिविल लाइंस थाने ले आई, जबकि एडिशनल डीसीपी और बाकी टीम सीएम हाउस के मेन गेट के बगल वाले गेट से भागते हुए गाड़ी में बैठकर निकल गई. पुलिस के मुताबिक, पता लगाया जा रहा है कि आखिर बिभव कल सीएम हाउस क्यों आया. स्वाति मालीवाल की शिकायत के बाद बिभव सीएम के साथ लखनऊ, अमृतसर, मुंबई होते हुए दिल्ली आया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.