Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore News Today: होटल एसेंशिया में गरबा आयोजन पर पुलिस की गाज, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के चलते एस... Barotha Police Station News: इंस्टाग्राम मैसेज से संपर्क कर घर में घुसा था आरोपी, पोक्सो एक्ट के तहत... Crime News: चौक इलाके में बेची थीं सोने की चेन और ब्रेसलेट, वीडियो में कबूलनामा आया सामने Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता...

जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

95

यूपी के कानपुर में इश्क, अपहरण और फिर हत्या के कॉकटेल का पुलिस ने खुलासा किया है. उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल ने प्रेमिका की हत्या की साजिश रची थी. सिपाही ने नर्स प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए अपहरण कर, उसकी हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए फुलप्रूफ प्लान बनाया. अब कानपुर पुलिस ने नर्स की हत्या का खुलासा किया है.

नर्स कातिल कांस्टेबल पर शादी का दबाव बना रही थी. जानकारी के मुताबिक आरोपी नर्स को किसी बहाने एटा ले गया, जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था. शनिवार को बर्रा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया.

दो तीन साल पहले हुई थी मुलाकात

घटना में मिली जानकारी के अनुसार बर्रा थाने में तैनाती के दौरान सिपाही की नर्स से मुलाकात हुई थी. मूलरूप से एटा के मोहल्ला गांधीनगर का जैथरा निवासी मनोज कुमार पुलिस में सिपाही है. उसकी दो तीन साल पहले बर्रा थाने में तैनाती के दौरान शालिनी तिवारी से जान पहचान हुई थी. नजदीकियां बढ़ने पर शालिनी, मनोज पर शादी का दबाव बनाने लगी. जानकारी के मुताबिक आरोपी मनोज पहले से शादीशुदा था.

शादी की दबाव बना रही थी मृतिका

शालिनी के द्वारा मनोज पर शादी के लिए दबाव बनाने पर मनोज ने उसकी हत्या की योजना बनाई. उसने शालिनी का पहले अपहरण किया फिर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद अपने साथी सचेंडी के ग्राम राम सिंह का पुरवा निवासी राहुल कुमार की मदद से शव को अपने पैतृक गांव एटा ले गया. यहां उसने सूखे कुएं में लाश को फेंक दिया. इसके बाद मनोज और राहुल कानपुर आ गए.

पुलिस को गुमराह करना चाहता था आरोपी

आरोपी इतना शातिर है कि उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए शालिनी के फोन को राहुल से अयोध्या भिजवा दिया और वहां उसे फेंक दिया. आरोपी ने राहुल से कहा था कि मोबाइल को अयोध्या में ऑन कर किसी नाले में फेंक देना, जिससे पुलिस शालिनी को अयोध्या में ढूंढती रहे. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार और गमछा बरामद हुआ है.

बीते फरवरी में गायब हुई थी शालिनी

आपको बता दें की बीते फरवरी महीने में बर्रा से एक नर्स लापता हो गई थी. मृतका एक निजी अस्पताल में काम करती थी. वह परिवार से अलग रहती थी और उसका घर भी आना जाना कम था. परिजनों ने नर्स के गायब होने की जानकारी पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मृतका का शव एटा के एक कुएं से बरामद हुआ था जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की थी और आखिरकार पूरे मामले का खुलासा हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.