Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

किसानों के लिए खुशखबरी, 5 हजार 985 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर होगी चना खरीद

42

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब समर्थन मूल्य पर चना की खरीद 5 हजार 985 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। नेफेड द्वारा चना खरीद के लिए हर सप्ताह मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत इसकी दर निर्धारित की जाएगी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इन दिनों समर्थन मूल्य पर चना की खरीद की जा रही है। नेफेड ने इस सप्ताह के लिए महाराष्ट्र में एमएसपी पर चना खरीद की दर 6 हजार 115 और राजस्थान में 5 हजार 995 रुपये निर्धारित की है। मध्य प्रदेश के चना उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि किसानों को चने का सही दाम दिलाने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि उन्हें बाजार भाव पर ही समर्थन मूल्य मिले।

कम हुआ है चने का उत्‍पादन

कुछ दिनों पहले तक बाजार भाव और चने के एमएसपी के बीच काफी अंतर था इसलिए केंद्र सरकार ने चना खरीद में नीति संशोधित की। इसमें तय किया गया कि अब बाजार भाव ऊपर-नीचे होने पर हर सप्ताह चना के एमएसपी का निर्धारण किया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष चना उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में कम हुआ है। जिसके चलते बाजार भाव ज्यादा चल रहा था। कम उत्पादन को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने देसी चने के आयात शुल्क में भी कमी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.