Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया RCF कपूरथला ने रचा इतिहास, बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 LHB ब्रॉड गेज कोचों की पहली ट्रेन तैयार टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शेयर बाजार पर पड़ा भारी असर Vivo X500 सीरीज की लीक डिटेल्स आई सामने: 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 2nm चिपसेट और धांसू डिस्प्ले के साथ ... जानिए क्या है गुरुद्वारा लंगर की पावन परंपरा, जहां एक ही पंगत में मिट जाती हैं जाति, धर्म और अमीरी-ग... आईवीएफ दवाओं से प्रभावित होता है मां का दूध? जानिए IVF डिलीवरी के बाद स्तनपान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्... भोपाल में भारी बारिश का तांडव: बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट के टीले पर फंसे 7 युवक, रेस्क्यू कर बचाई जान ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगा पिछले 6 साल का रिकॉर्ड छतरपुर में पहली ही बारिश में बहा ₹3.66 करोड़ का पुल, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या के मामले में दमोह कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा रद्द, 3 आरो...

बैंक मैनेजर से लिफ्ट ली और उनके बैग से उड़ा दिए डेढ़ लाख रुपये

58

उज्जैन। बैंक मैनेजर से एक युवक ने बाइक पर लिफ्ट ले ली। इसके बाद उसकी पीठ पर टंगे बैग से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। बैंक पहुंचने के बाद मैनेजर को रुपये नदारद मिले, जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोपित ने रुपये निकालना कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि राहुल चौधरी निवासी संजय नगर आइएफएल गोल्ड बैंक में मैनेजर है। शनिवार सुबह वह बाइक से फ्रीगंज स्थित कार्यालय जा रहा था। रास्ते में उससे एक युवक ने लिफ्ट मांगी थी। राहुल ने उसे प्रजापति ढाबे के सामने से बाइक पर बैठाया था। बातचीत में युवक ने अपना नाम अशफाक मेव निवासी विराट नगर बताया था।

अशफाक ढांचा भवन के पास स्थित ज्ञानेश्वरी माता मंदिर के समीप उतर गया था। उसने राहुल से कहा कि मैं उद्योगपुरी में काम करता हूं। राहुल अपने कार्यालय पहुंचा तो वहां उसके बैग से डेढ़ लाख रुपये गायब मिले थे। बैग की चेन भी खुली हुई थी। जिस पर वह तत्काल विराट नगर में अशफाक के घर पहुंचा था।

जहां अशफाक ने रुपये चोरी करना कबूल कर लिया था। उसने बताया कि रुपये मां रजिया को दिए थे। राहुल को घर पर देख उसकी मां ने शोर मचा दिया। जिस पर लोग एकत्र हो गए थे। राहुल ने थाने पहुंचकर अशफाक के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.