Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नरवाना में आवारा कुत्तों का खौफनाक आतंक: एक ही दिन में 6 लोगों को काटा, नागरिक अस्पताल में इलाज न मि... अंबाला के पंजोखरा साहिब में गुरसिमरन सिंह मंड विवाद ने पकड़ा तूल, सिखों ने बुलाई महापंचायत करनाल के बसताड़ा रोड पर 30 लाख रुपये की संदिग्ध लूट, स्कॉर्पियो सवार 4-5 बदमाशों ने वारदात को दिया अ... अंबाला को मिली ₹12.42 करोड़ की सौगात: ओल्ड दिल्ली रोड पर बनेगा नया स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, मंत्री रणबीर ... हरियाणा में सफेद बटन मशरूम उत्पादन को बड़ा बढ़ावा, बागवानी गतिविधियों पर 85% तक की मिल रही सब्सिडी नारनौल में तीज-रक्षाबंधन से पहले जानलेवा चाइनीज मांझे का आतंक, स्कूटी सवार दो वकील भाई हुए घायल पानीपत की धागा फैक्ट्री में 20-25 हथियारबंद बदमाशों का दिनदहाड़े धावा, बंधक बनाकर लूटे मजदूरों के मो... भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत को बीता 1 साल, इंसाफ के इंतजार में ग्रामीण और पीड़ित परिवार सोनीपत के गढ़ी बिलंदा में दर्दनाक हादसा, स्कूल का पिलर गिरने से छात्र की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प...

बिहारी बुड़बक नहीं… 10 साल पुराना कौन सा वादा याद कर पीएम मोदी पर बरसे लालू यादव

48

लोकसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है. राजनीतिक पार्टियां अपना हर दांव खेल रही हैं. चुनावी वादों और विवाद खड़ा कर देने वाले बयानों के जरिए सियासी तपिश बढ़ाई जा रही है. कुल मिलाकर राजनीति की पिच पर जोरदार बैटिंग हो रही है. इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और उन्हें 2014 के उनके भाषण में किए गए वादे की याद दिलाई है. साथ ही साथ उन्होंने दावा किया है कि बीते तीन चरणों की वोटिंग में बिहार की जनता ने बीजेपी को सड़क पर ला दिया है.

लालू यादव ने रविवार को ट्वीट करते हुआ कहा, ‘बोला था ना 𝟐𝟎𝟏𝟒 में, चीनी मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पीऊंगा. 10 बरस हो गए, क्या हुआ तेरा वादा? जो प्रधानमंत्री अपने वादेनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो, जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 10 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो, जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी 𝟏𝟎𝟎 बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके, ऐसे प्रधानमंत्री रोड क्या चाहे गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करे, इससे बिहार को क्या फायदा होगा?’

𝟑 चरण में बिहार ने सड़क पर ला ही दिया- लालू

लालू यादव ने आगे लिखा, ‘बिहारी बुड़बक नहीं है. बिहार के लोग अच्छे से जानते हैं कि बिहार से 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया और सब निवेश गुजरात ही ले गए, जबकि लंबे समय से बिहार में 𝐍𝐃𝐀 सरकार है. फिर 𝟓 साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते हैं. 𝟑 चरण में बिहार ने सड़क पर ला ही दिया, बाकी बचे 𝟒 चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा. ई बिहार है बिहार.’

दरअसल, पीएम मोदी पर लालू यादव ने उस समय हमला किया है, जब वह बिहार की राजधानी पटना में आज एक विशाल रोड शो करने जा रहे हैं. यही नहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर हमलावर हैं. पीएम आज दो दिवसीय बिहार दौरे पर जा रहे हैं. पहले दिन शाम को पटना में रोड शो करेंगे. उसके अगले दिन 13 मई को सुबह 9 बजे के करीब पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा जाने का कार्यक्रम है, जहां वह मत्था टेकेंगे. उनके दौरे को लेकर तेजस्वी ने कहा कि अगर उनके रूट प्लान में पटना विश्वविद्यालय नहीं है तो जरूर लगवाना चाहिए. चाचा जी (नीतीश कुमार) ने कहा था कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देंगे. कम से कम यही दे देते मोदी जी 10 साल में. बिहार को खास राज्य का दर्जा तो दूर, स्पेशल पैकेज तो दूर, कम से कम पटना विश्वविद्यालय को ही केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दे देते.

बीजेपी डरी हुई है- तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के चुनावी नतीजे को लेकर बीजेपी डरी हुई है. इस वजह से पीएम को बिहार आना पड़ रहा है. डरे हुए इस बात पर हैं कि बिहार इस बार चौंकाने वाला रिजल्ट दे रहा है. बिहार मुद्दे की बात कर रहा है. बिहार अपना अधिकार और हक मांग रहा है और प्रधानमंत्री को जवाब देना पड़ेगा कि उन्होंने 10 साल बिहार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.