Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...

CBI का डर और बेटे पर रेप का आरोप… अपराधियों के जाल में फंसे अफसर, ठगों को भेजे पैसे

39

‘हैलो… सीबीआई अधिकारी बोल रहा हूं. तुम्हारा बेटा रेप केस में फंस गया है. बचाना चाहते हो तो…’ बिहार के पूर्णिया के एक सरकारी अधिकारी को यह कॉल आया. बेटे की चिंता में डूबे सरकारी अधिकारी ने फोन पर बात कर रहे शख्स की सारी बातें मान ली और ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए. उन्होंने 1.20 लाख रुपये ठगों के अकाउंट में ट्रांसपर कर दिए.

बिहार के पूर्णिया के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार एक ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं. संजय कुमार ने बताया कि उनके पास एक कॉल आया जिसमें सामने वाले ने बताया कि वह सीबीआई अधिकारी बोल रहा है. संजय कुमार ने जैसे ही सीबीआई अधिकारी का नाम सुना तो वह उनकी बात पर विश्वास करने लग गए. इसके बाद कॉल पर बात कर रहे शख्स ने उन्हें बताया कि उनका बेटा रेप केस में फंस गयाा है.

पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. संजय कुमार इस बात से बहुत घबरा गए. इसके बाद उन्हें बेटे को छोड़ देने की गुहार लगाई. वहीं कॉल पर बात कर रहे ठग ने उनसे कहा कि अगर वह ढाई लाख रुपये दे देते हैं तो उनके बेटे को छोड़ दिया जाएगा. बेटे के प्रति पिता के प्यार का फायदा उठाते हुए ठग ने उनसे पैसे ट्रांसफर करने को कहा. संजय कुमार ने उसकी बातें मानकर अलग-अलग अकाउंट में 1.20 लाख रुपये भेज दिए.

रुपये भेजने के बाद संजय कुमार ने कॉल कट कर दिया. इसके बाद जब उन्होंने अपने बेटे को कॉल किया तो वह उसने फोन उठा लिया और बताया कि वह कॉलेज में लेक्चर में था. बेटे ने यह भी बताया कि वह पूरी तरह से ठीक है. इसके बाद संजय कुमार तुरंत समझ गए कि वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं. उन्होंने पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.