Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

‘पैसे देकर वोट खरीद रही है BJP’, ममता बनर्जी बोली- इस बार मोदी जीते तो भविष्य में कोई चुनाव नहीं होगा

46

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों को पैसे देकर उनके वोट खरीद रही है। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मिताली बाग के समर्थन में आरामबाग में रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट खरीदने के लिए लोगों को 5,000 रुपए, 10,000 रुपए और 15,000 रुपए तक दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय के भाजपा नेता पुराने समय के माकपा वाले असामाजिक लोग जैसे ही हैं। यदि आप नहीं चाहते कि आतंक का राज कायम हो, तो भाजपा को वोट देने से बचें।” बनर्जी ने कहा कि यह चुनाव दिल्ली में सत्ता समीकरण बदलने के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में इस सत्ता समीकरण को बदलना होगा और बदलाव लाना होगा।” तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल के लोगों को बदनाम करने की आदत है।

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, उन्होंने किस तरह संदेशखाली की महिलाओं को दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने के लिए पैसे देकर उनका अपमान किया है।” ममता ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 26,000 शिक्षकों की नौकरी छीन ली। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सच सामने आ गया है। उच्चतम न्यायालय के कल के फैसले के बाद मैं वास्तव में संतुष्ट महसूस कर रही हूं कि कुछ समय के लिए नौकरियां बच गईं।” बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह से शाम तक झूठ बोलते रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सीएए और एनआरसी का इस्तेमाल करके लोगों को बाहर निकाल देगी। अगर मोदी फिर से सत्ता में आते हैं तो अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा।” तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘मोदी कहते हैं कि हमारी पार्टी ने 100 दिन के काम का पैसा हड़प लिया। जबकि 100 दिन के काम के तहत राज्य सरकार ने 24 करोड़ रुपए बचाए।” उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस बार मोदी जीत जाते हैं तो सबकुछ खत्म हो जाएगा। और भविष्य में कोई चुनाव भी नहीं होगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.