Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक, ASI की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या..

45

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रेत का अवैध कार्य पूरे चरम पर है, दो दिन पहले  खनिज माफिया ने यहां पर खनिज इंस्पेक्टर तथा अन्य खनिज कर्मचारी के साथ मारपीट की और अवैध रेत खनन से भरी गाड़ी छुड़ाकर ले गए थे। इसके बाद शनिवार की देर रात को ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पदस्थ एएसआई महेंद्र सिंह बागरी की खनिज माफिया ने हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र सिंह बागरी दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ एक वारंटी को पकड़ने के लिए जा रहे थे। तभी बडौली हेलीपैड के पास अवैध रेत से लदी एक ट्रैक्टर सामने की तरफ से आ रहा था। पुलिसकर्मी जब अपने वाहन से नीचे उतरे और ट्रैक्टर के पास जाने लगे अचानक ट्रैक्टर चालक चलते ट्रैक्टर से कूदकर भाग गया और ट्रैक्टर एएसआई महेंद्र सिंह बागरी के ऊपर चढ़ गया।

तत्काल एएसआई गया प्रसाद कनौजिया और आरक्षक संजय ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जब तक थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा एएसआई महेंद्र की मौत हो चुकी थी। शहडोल एडीजीपी डीसी सागर भी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है की वारदात में शामिल फरार ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक एएसआई महेंद्र सतना जिले के रहने वाले थे और उनकी तीन बेटियां हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.