Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पूर्व CM शिवराज सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक! मंच पर युवक ने की माइक छीनने की कोशिश… जानें पूरा मामला

36

विदिशा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। विदिशा सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक युवक अचानक मंच पर आ गया और बताया जा रहा है कि युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री से माइक छीनने का प्रयास किया। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। युवक ने जैसे ही माइक छीनने का प्रयास किया सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

आपको बता दें कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले में रोड शो किया, इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री माधवगंज चौराहा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी अचानक एक युवक मंच पर आ गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से है। शिवराज सिंह चौहान लगातार विदिशा लोकसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.