Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत्तीसगढ़: BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल

40

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के जवानों की बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में 17 जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के चहला गांव के पास की है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने के लिए रवाना हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि जब वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे तभी चहला गांव के करीब बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में 17 जवान घायल हो गए, जिनमें से 13 जवानों का उपचार धरमजयगढ़ के अस्पताल में किया जा रहा है और जिन चार जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं, उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.