Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सरकारी वाहन से अनाज की चोरी, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

36

जबलपुर। सरकारी वाहन से अनाज उतारने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया में सामने आया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने खाद्य विभाग को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा। जानकारी के मुताबिक बीच सड़क पर मुख्यमंत्री अन्न योजना के तहत अनाज ले जा रहे वाहन से दो कर्मचारी अनाज की बोरी उतार रहे थे। उन्होंने बोरी को पास खड़े दो पहिया वाहन में चढ़ा दिया। वाहन चालक बोरी लेकर निकल गया, इधर वाहन चालक भी मौके से रवाना हो गया। कलेक्टर दीपक सक्सेना नेबताया कि जांच के बाद ट्रक की पहचान हो गई है, जो एमपी 20 जेएच 0291 वाहन है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

क्‍या है अन्नदूत योजना

 

राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्नदूत योजना शुरू की थी। इश योजना के लिए नवंबर 2022 में कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई थी। इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को राशन की दुकानों तक पीडीएस सामान की डिलीवरी सौंपना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.