Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प...

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार की कोई सीमा नहीं…3 साल से प्रिया तो डेढ़ साल से चंदा लापता

47

केंद्र सरकार ने 11 मार्च को नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA के नियमों का नोटिफिकेशन जारी किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात की जानकारी दी और इसी के साथ यह कानून देश में लागू हो गया. इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए लोगों को नागरिकता दी जाएगी. इस बात से देश के अलग-लग कोने में रह रहे विस्थापितों ने काफी खुशी जाहिर की. एक ओर जहां भारत ने ये कानून लागू किया, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ गया.

3 साल से लापता है पाकिस्तान की हिंदू बच्ची प्रिया

पाकिस्तान की रहने वाली हिंदू लड़की प्रिया कुमारी जिसकी उम्र केवल 6 साल है, सुक्कुर सिंध पाकिस्तान के पास संघरार से 19 अगस्त 21 से लापता है. इस मामले पर लड़की के पिता ने एक मुस्लिम शख्स पर अपहरण का आरोप लगाया है. आखिरी बार लड़की को 3 साल पहले 19 अगस्त को अपने घर पर मुहर्रम पर देखा गया था. इस दौरान वो अपने पिता के साथ बैठी थी, पिता अंदर पानी लेने गए और बाहर आएं तो बच्ची गायब थी. पिता ने टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में बताया कि इसी माह सिंध पुलिस ने जांच कमिटी बिठाई है लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है. हम लोग काफी परेशान हैं, प्रिया की मां बोली कि हमारी बच्ची वापस आ जाए तो हम अपना मुल्क छोड़ देंगे.

हिंदुओं पर अत्याचार का कोई विराम नहीं

वहीं, चंदा पिछले डेढ़ से पाकिस्तान के सिंध प्रांत से लापता है. टीवी9 भारतवर्ष ने चंदा की बहन सोना से बात की. सोना ने बताया कि पूरा डेढ़ साल हो गया है, लेकिन हमें पता भी नहीं है कि मेरी बहन जिंदा है या मार दी गई है. सोना ने बताया कि हमने बहुत कुछ किया. पुलिस से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ी, लेकिन अब तो हमारा केस भी खत्म कर दिया गया है. गायब होने के दौरान नाबालिग थी वो अब वो 17 साल की हुई होगी. हम जज को बोलते थे, लेकिन जज कहते थे कि चंदा ने कहा कि मिलना नहीं चाहती. इस तरह से हमें उसे मिलने नहीं दिया जाता था. हमें चंदा की याद आती है. चंदा हम सबमें सबसे छोटी थी, हम सब उसे याद करते हैं.

व्यापारियों पर भी अत्याचार, कई भारत आ गए

पाकिस्तान के सिंध में हिन्दू व्यापारी जयराम डाहेरा (लोहाणा) का नौजवान बेटा ऋतिक का ज़ंजीरों में जकड़ा हिंसक भरा वीडियो जारी किया गया है. 5 फरवरी 2024 को सख्खर और मीरपुरमाथेलो के बीच रास्ते में मुस्लमान डाकुओं द्वारा ऋतिक को अगवा किया गया था. 45 से ज्यादा दिनों से वह डाकुओं के कब्जे में है. मीरपुरमाथेलो के छोटे बड़े गांव में हिन्दुओं द्वारा हड़ताल और धरना जारी है️.

पाकिस्तान में हिंदुओं से अत्याचार आंकड़े

  • बंदुक की नोक पर अगवा, बलात्कार, जबरन मजहब तबदील, निकाह के नाम पर जिस्म फरोशी: 121
  • शादीशुदा युवती का अगवा की नाकाम कोशिश में गोली मारकर क़तल: 01
  • हिन्दू लड़के और मर्दो का अगवा/ज़बरन मज़हब तब्दील/बलात्कार: 05
  • ज़बरन सामूहिक मज़हब तबदीली: 2,251
  • पेड़ के दरख्तों/घर से गर्दन से लटकती लाश और कुवे से बरामद: 78
  • टारगेट हत्या और बेरहमी से क़तल: 25
  • अगवा, ज़बरन वसूली और बन्दूक की गोली से ज़ख़्मी: 21
  • ग़ैरक़ानूनी गिरफ़्तारी और जबरन गुमशुदगी: 03
  • वहशियाना हमलो में गंभीर चोट: 06
  • मुस्लिम ज़मीन्दार के गुलाम बन्धुआ मज़दूर निजी जेल में क़ैद: 201
  • घरों, मंदिरों, कब्रिस्तानों पर हमला और जमीन पर कब्जा: 77
  • कुल मामले : 2,786

‘दुनिया में कही जहन्नुम है तो पाकिस्तान में है’

पाकिस्तान में हिंदुओं के लिए मानवाधिकार कार्यकर्ता महेश वासू ने बताया कि दुनिया में कही जहन्नुम है तो पाकिस्तान में है, इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए. पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहा है. बीते दिनों टीवी9 ने रिपोर्ट किया था कि किस तरह से पाकिस्तान से हिंदुओं का पलायन हो रहा है. इसके अलावा भी कई ऐसे मामले हैं, जो पाकिस्तान में होने वाले अत्याचारों को दर्शाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.