Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...

इंदौर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अक्षय बम का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी…

39

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन फॉर्म वापस ले लिया। इसके बाद सियासत गरमा गई है। इंदौर में सोमवार को महिला कांग्रेस नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की है। महिला कांग्रेस नेताओं ने अक्षय बम का पुतला दहन कर विरोध जताया महिला कांग्रेस नेताओं ने नकली नोटों का हार पुतले को पहनाया और फिर उसमें आग लगा दी। इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया।

इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकार चौराहा पर उनका पुतला जलाया और आरोप लगाया है कि यह पूरा मामला लालच का है और यह पूरा षड्यंत्र है। महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अक्षय बम को उन्होंने जाल में फसाया है। अक्षय कांति बम के नाम वापसी के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच मंथन तेज हो गया है और पार्टी ने प्लान बी पर काम शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता इंदौर के घटनाक्रम को लेकर अब निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए प्लान बी बना रहे है और कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम भी मांगे हैं। जो निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा होगा कांग्रेस की तरफ से अब उसको समर्थन दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.