Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या

42

बिहार के भोजपुर जिले में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई. सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहां लेवाड़ गांव में शनिवार को ससुरालवालों ने गला दबाकर विवाहिता की हत्या की है. घटना के बाद से गांव व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के परिजनों ने उसके पति व ससुरालवालों पर बाइक की मांग को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका का नाम सीता देवी है. वह 25 साल की थी. लेवाड़ गांव के रहने वाले राजकुमार तुरहा से उसकी शादी हुई थी.

मृतका का मायका बक्सर जिले के डुमरांव गांव में था. मृतका के पिता विजय तुरहा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीता देवी की शादी साल 2022 में 21 जुलाई को हीरा लाल तुरहा के बेटे राजकुमार तुरहा से लेनदेन एवं पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. चार दिन पहले ही उसके पति द्वारा बाइक की मांग की गई. इसको लेकर उन्होंने कहा की शादी में बाइक की कोई बात नहीं हुई थी और शादी के बाद में बाइक नहीं दूंगा.

नहीं उठाया फोन तो अनहोनी की हुई आशंका

शनिवार की सुबह भी उनकी बेटी सीता देवी ने फोन से अपने परिवारवालों से बात की थी. इसके बाद जब परिजन ने दोबारा फोन किया तो ससुरालवालों ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद उन्होंने उसी गांव के अपने पहचान वाले के पास फोन कर कहा कि थोड़ा पता लगाइए कि मेरी बेटी के घर का क्या हाल-चाल हैं? जब वह वहां पहुंचा तो उसने बताया कि बेटी सीता देवी की ससुरालवालों ने हत्या कर दी है.

ससुरलवाले घर से हुए फरार

सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि की वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी. ससुरालवाले सभी घर से फरार हो चुके थे. परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

पति, सास-ससुर और देवर पर लगाए ये आरोप

मृतका के पिता विजय तुरहा ने उसके पति राजकुमार तुरहा, सास,ससुर एवं देवर पर बाइक न देने पर अपनी बेटी की गला दबाकर व फांसी से लटका कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. सिन्हा थाना थानाध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान ने बताया कि विवाहिता के पिता के बयान पर दहेज और हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पति, देवर और ससुर को नामजद आरोपी बनाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि ये हत्या है या आत्महत्या का मामला है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ छापेमारी में जुटी हुई है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.