Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी जारी गुड़गांव में बरसाती नाले का निर्माण शुरू, रामपुरा से IMT मानेसर तक सर्विस रोड 15 अक्टूबर तक बंद द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ...

हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल… 24 घंटे के अंदर किस-किस के माथे घूमेगी सबसे ज्यादा विकेट वाली ‘टोपी’?

72

IPL 2024 में ऑरेंज कैप से ज्यादा दिलचस्प पर्पल कैप की रेस हो चली है. ऑरेंज कैप तो फिलहाल विराट कोहली के सिर की शोभा बढ़ा रहा है. लेकिन, पर्पल कैप के साथ ऐसा नहीं है. यहां हर वक्त उसका मालिक बदल रहा है. फिलहाल, पर्पल कैप पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के सिर पर है. मतलब सबसे ज्यादा विकेट उनके नाम है. लेकिन, क्या 26 अप्रैल की शाम हर्षल पटेल के सिर चढ़ी सबसे ज्यादा विकेट वाली टोपी उन्हीं के माथे पर बरकरार रहेगी. शायद नहीं. क्योंकि, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ज्यादा पीछे नहीं है. और, ये दोनों 27 अप्रैल को मैदान में होंगे. मतलब हर्षल पटेल के सिर से 24 घंटे के अंदर ही पर्पल कैप छिन सकती है.

हर्षल पटेल ने 23.98 की औसत से अब तक खेले 9 मैचों में 14 विकेट चटकाए है. इसी का नतीजा है कि पर्पल कैप उनके सिर पर है. लेकिन, IPL 2024 में 27 अप्रैल को होने वाला दिल्ली बनाम मुंबई और लखनऊ बनाम राजस्थान का मैच सही मायनों में ये तय करेगा कि पर्पल कैप हर्षल पटेल के सिर ही रहेगा, या फिर उसका ठिकाना बुमराह या चहल का सिर बन जाएगा.

हर्षल, बुमराह, चहल के बीच नाच रही पर्पल कैप

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अब तक खेले 8 मैचों में 15.69 की औसत से 13 विकेट हैं. ऐसे ही राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने भी 20.38 की औसत से अब तक खेले 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. मतलब इन दोनों ही गेंदबाजों के हर्षल पटेल से एक विकेट कम है. ऐसे में अगर ये दोनों दिल्ली और लखनऊ के खिलाफ अपने-अपने मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो पर्पल कैप हासिल कर सकते हैं.

बुमराह ने हर्षल से पर्पल कैप ले भी ली तो क्या चहल से बचेंगे?

जसप्रीत बुमराह का मैच पहले है. ऐसे में अगर वो हर्षल पटेल को विकेटों के मामले में पीछे कर पर्पल कैप पहन भी लेते हैं तो वो उन्हीं के सिर पर रहेगा या नहीं, इसका फैसला युजवेंद्र चहल करेंगे क्योंकि उनका मैच बुमराह वाले मैच के बाद शाम में खेला जाना है. युजवेंद्र चहल को इस बात का भी फायदा रहेगा कि उन्हें अच्छे से पता होगा कि पर्पल कैप के लिए कितने विकेट हासिल करने हैं. इस स्थिति में अभी ये कहना कि पर्पल कैप का असली मालिक कौन कहना मुश्किल है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.