Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘हम नहीं देंगे टोल’… पर्ची दी तो पिस्टल दिखाई, कहा- जान से मार दूंगा- Video

27

बिहार के मुजफ्फरपुर में मैठि टोल प्लाजा कर्मी को चालक ने पिस्टल दिखाकर धमकी देने का एक मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा पर दिनदहाड़े कार सवार एक दबंग ने टॉल कर्मी पर पिस्टल तान दी. पिस्टल सटाकर धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है.

सीसीटीवी के आधार पर कार सवार की पहचान की जा रही है. जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार दो लोग टॉल प्लाजा के लेन संख्या में पहुंचे और बेरियर हटाने के लिए टॉल कर्मी पर दबाव बनाने लगा. कर्मी नीरज गुप्ता ने टोल टैक्स की मांग की गई है. कर्मी ने जब बेरियर हटाने से मना किया तो कार से उतरकर गाली देते हुए कमर से पिस्टल निकालकर टॉल कर्मी के गर्दन में पिस्टल तान दी.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

घटना के बाद भीड़ बढ़ता देख फास्ट टैग से टोल टैक्स का भुगतान कर आरोपी मौके से फरार हो गया. ये पूरा कारनामा टॉल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस संबंध में टोल प्रबंधक ओमप्रताप सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है. बता दें की लोकसभा चुनाव को लेकर थाना जिला प्रशासन ने थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा और ठीकापाही एनएच 57 पर चेक पोस्ट बनाया गया.

वहां एक भी पुलिस कर्मी नहीं थे. टॉल प्लाजा और टॉल महाप्रबंधक महेश मिश्रा ने बताया 4 बजकर 48 मिनट पर बूथ संख्या 2 पर एक कार आई जिसमें दो लोग सवार थे और टॉल कर्मी को बेरियर से हटाने के दवाब बनाने लगा, जबकि कार में दो फास्टैग लगे हुए थे जिसमें से एक में बैलेंस नहीं था. जब टॉल कर्मी ने गाड़ी को पीछे करने के लिए कहा तो इतने में कार से पिस्टल निकाल कर टॉल कर्मी को गोली मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग गया. इस मामले को लेकर गायघाट थाने में अज्ञात कार सवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.