Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, सिलेंडर फटने से कांस्टेबल की मौत

47

बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बड़ा हादसा हो गया. जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर वलसाड एक्सप्रेस में आग लग गई. आग को बुझाने के लिए आरपीएफ के जवान ट्रेन में घुसे, तभी फायर एक्सटिंग्विशर (आग को बुझाने वाला सिलिंडर) ब्लास्ट कर गया. इस हादसे में आरपीएफ के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की मौत हो गई.

विनोद आरा का रहने वाला था. उसकी ड्यूटी प्लेटफार्म संख्या पांच पर लगी थी. आग ट्रेन के S- 8 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट से लगी थी. मृतक जवान दो साल से मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था.घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल ट्रेन में लगे अग्निशमन यंत्र की जांच की जा रही है.

स्लीपर एस 8 बोगी से धुआं निकल रहा था

बताया गया कि सोमवार की सुबह ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची. स्लीपर एस 8 बोगी से धुआं निकल रहा था. एस-8 बोगी के शौचालय में शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना पर मौके पर विनोद पहुंचे. वह आनन फानन में अग्निशमन यंत्र लेकर आग बुझाने में जुट गए. एक सिलेंडर खत्म होने बाद जैसे ही दूसरे फायर एक्सटिंग्विशर का लॉक खोला ब्लास्ट कर गया. हादसे में कांस्टेबल की मौत हो गई.

मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई. रेल अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी,आरएफपी और जीआरपी के कर्मी पहुंचे. आनन-फानन में विनोद को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया.

वहीं रेल आईजी अमरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की. रेल आईजी ने कहा कि फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर भेजी जाएगी. हादसे की जांच के बाद उचित निर्णय लेंगे. जवान की मौत पर कहा कि ड्यूटी पर तत्पर रहते थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.