Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग

43

खंडवा। 40 डिग्री तापमान में खुले वाहन पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शहर में रोड शो किया। टाउन हॉल स्थित नगर निगम प्रांगण से शुरू हुआ रोड शो घंटाघर ,मुंबई बाजार ,बस स्टैंड और ब्रिज होते हुए सुरजकुंड स्थित जिमखाना मैदान पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री यादव ने जनसभा को संबोधित किया।

शहर में निकाले गए रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ,नेपानगर विधायक मंजू दादू सहित अन्य प्रत्याशी मौजूद थे। करीब ढाई किलोमीटर के रोड शो में शहर में विभिन्न स्थानों पर मंच लगाकर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह आदिवासी नृत्य कर अगवानी की गई।

लगभग पौन घण्टे के रोड शो उपरांत जिमखाना मैदान पर मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके पूर्व 11.30 बजे विशेष विमान से खंडवा पहुंच कर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल का नामांकन दर्ज करवाया। नामांकन के समय मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद थे।

यातायात हुआ प्रभावित

मुख्यमंत्री के रोड शो की वजह से शहर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुआ। जाम और बेरिकेटिड के कारण लोगों को आवाजाही में परेशान होना पड़ा। सख्त सुरक्षा की वजह से कई लोग और कार्यकर्ता भी रैली और सभा मे शामिल नहीं हो सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.