Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की

36

उज्जैन। नीलगंगा चौराहे पर गुरुवार देर रात दो भाइयों और उनकी मां ने मिलकर एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। देर रात तक पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी करती रही। हत्या का कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस ने बताया कि नीलगंगा चौराहे पर रहने वाला महेंद्र उर्फ बंटी उम्र 23 वर्ष की गुरुवार देर रात करीब 12 बजे विवाद के चलते क्षेत्र में ही रहने वाले दो सगे भाइयों दीपक और अंकित वाघेला व उनकी मां रेखा वाघेला ने सीने में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल महेंद्र ने क्षेत्र में ही रहने वाले लोकेश गोरकर को आवाज लगाकर बुलाया था। इसके बाद क्षेत्रवासी घायल महेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।

जहां डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने पर नीलगंगा तथा महाकाल थाने का बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की थी। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आया है पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपित पानी की कैन व दूध बांटने का काम करते हैं। दीपक ने इंटरनेट मीडिया पर कई फोटो अपलोड कर रखे हैं। रहवासियों का आरोपित दीपक क्षेत्र में चौराहे पर बैठकर आने जाने वाले लोगों को परेशान करता है तथा महिलाओं से छेड़छाड़ भी करता है। मृतक महेंद्र दूध वाहन चलाने का काम करता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.