Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी

39

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में रामनवमी की शोभायात्रा पर हुए पथराव पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रम में जो हिंसा भड़की है वो पूर्व नियोजित थी. ममता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की वजह से बीजेपी ने इस घटना को पूर्व नियोजित किया था.

रामनवमी यानी 17 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में शोभायात्रा के दौरान विस्फोट किया गया था, जिसका जिम्मेदार ममता बनर्जी ने बीजेपी को ठहराया है. लोकसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी रायगंज निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली कर रही थी, इस रैली के दौरान उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा हा कि मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा पूर्व नियोजित थी, आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ये हिंसा आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर करवाई है.

बीजेपी पर हिंसा भड़काने का लगाया आरोप

रैली के दौरान ममता ने कहा कि रामनवमी से एक दिन पहले मुर्शिदाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक को इसलिए हटाया गया था ताकि, शोभायात्रा में बीजेपी हिंसा कर सकें. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया है कि बीजेपी से जुड़े गुंडों ने जिले में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की है. मुर्शिदाबाद में बुधवार यानी 17 अप्रैल की शाम में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई थी. शोभायात्रा जैसे ही एगरा में कॉलेज मोड़ से गुजरी उसी दौरान विस्फोट के साथ पथराव किया गया इस दौरान भीड़ इधर-उधर भागने लगी, जिसको काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस घटना के दौरान 1 महिला की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है.

घटना के लिए 4 लोग हुए गिरफ्तार

18 अप्रैल को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल की रात में घटना में शामिल होने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और घटना की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद से मेदिनीपुर से उम्मीदवार और बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस घटना के लिए प्रदर्शन किया.

इसके साथ ही बीजेपी ने आरोप लगाया कि जिले के रेजीनगर इलाके में रामनवमी के मौके पर निकाली शोभायात्रा में पथराव किया गया था. अग्निमित्रा पॉल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि रामनवमी पर शोभायात्रा में हिंदू भाइयों और बहनों पर आज रात एगरा में जिहादियों द्वारा हमला किया गया. जिन लोगों ने हमला किया वे बच गए लेकिन जिन लोगों पर हमला हुआ उन्हें एगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूरी रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.