Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नारायणपुर में BJP नेता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी

46

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने भाजपा नेता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से महज दो दिन पहले इस वारदात ने शासन प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। इतना ही नहीं नक्सलियों ने शहर के अंदर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के बैनर पोस्टर भी लगाए हैं। साथ ही न मानने की सूरत में बड़ी चेतावनी दी है।

नारायणपुर के दंडवन निवासी भाजपा नेता और उप सरपंच पंचम दास मानिकपुरी की को कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पंचम दास मानिकपुरी कई दिनों से नक्सलियों के टारगेट पर थे। इस से पहले भी नक्सली जान से मरने की धमकी दे चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने देर रात पंचम दास मानिकपुरी के घर की दरवाजा तोड़कर कुल्हाड़ी से हमला करने से पंचम दास मानिकपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। नारायणपुर में भाजपा नेता की आज चौथी हत्या है। जहां नक्सलियों ने लगातार भाजपा नेताओं को टारगेट कर जान से मार रहे हैं।

इतना ही नहीं नक्सलियों ने शहर के अंदर बैनर पोस्टर लगाए हैं, जिनपर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की बातें लिखी है। कांग्रेस नेता अमित भद्र और सरपंच बिसेल नाग को मौत की सजा देने की भी बात लिखी है। बैनर में भाजपा नेता सागर साहू और रतन दुबे का भी जिक्र किया गया है। विधान सभा चुनावों से पहले नक्सली हमले में दोनों भाजपा नेता की हत्या हुई थी।

लोकसभा चुनाव के ठीक 2 दिन पहले ट्रक परिवहन संघ और ट्रक वाहन चालकों को जान से मारने की धमकी का जिक्र भी किया गया है। शहर के अंदर अमित भद्र के घर के नजदीक बैनर पोस्टर मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह उठाए है। बैनर पोस्टर कब्जे में लेकर जिला पुलिस जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.