Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...

कैसे बदलें व्हाट्सऐप अकाउंट का नंबर? क्या नंबर बदलने पर उड़ जाएगी चैट

50

WhatsApp एक ऐसा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. कंपनी यूजर्स के बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए नए-नए WhatsApp Features पर काम करती रहती है. इस वक्त ऐप में यूजर्स की सुविधा के लिए एक या फिर दो नहीं बल्कि ढेरों फीचर्स दिए गए हैं, इन्हीं में से एक काम का फीचर है WhatsApp Number Change.

ये फीचर उस वक्त काम आता है जब आपका पुराना नंबर बदल जाता है या फिर आप किसी दूसरे देश में जाकर रहने लगते हैं. इसके अलावा और भी बहुत से कारण हो सकते हैं जिस वजह से लोगों के ज़ेहन में व्हाट्सऐप नंबर को बदलने का ख्याल आता है.

आज हम आप लोगों को दो जरूरी सवालों के बारे में जानकारी देंगे, पहला जरूरी सवाल कि आखिर WhatsApp Number Change करने का तरीका क्या है? और दूसरा जरूरी सवाल कि आखिर व्हाट्सऐप अकाउंट का नंबर बदलते वक्त क्या व्हाट्सऐप चैट उड़ सकती है?

How to Change WhatsApp Number: आइए जानते हैं पहले सवाल का जवाब?

व्हाट्सऐप अकाउंट का नंबर बदलने के लिए सबसे पहले तो अपना व्हाट्सऐप अकाउंट ओपन करें. ऐप को ओपन करने के बाद ऊपर की तरफ राइट साइड में थ्री डॉट्स पर क्लिक करें, यहां आप लोगों को सेटिंग्स ऑप्शन पर टैप करना होगा.

Whatsapp Tricks In Hindi

व्हाट्सऐप टिप्स

जैसे ही आप लोग सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपको एक नहीं बल्कि ढेरों ऑप्शन्स दिखाई देने लगेंगे. इन्हीं ऑप्शन्स में से आपको सबसे पहले ऑप्शन Account पर क्लिक करना होगा.

अकाउंट ऑप्शन पर टैप करने के बाद आपको Change Number ऑप्शन दिखेगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें. चेंज नंबर पर क्लिक करने के बाद अगले स्टेप पर नेक्स्ट बटन पर टैप करें.

Whatsapp Tips In Hindi

व्हाट्सऐप टिप्स एंड ट्रिक्स

नेक्स्ट बटन पर टैप करते ही आपको पुराना नंबर जिससे अभी आपका व्हाट्सऐप अकाउंट चल रहा है उस नंबर को डालने के लिए कहा जाएगा. पुराना नंबर डालने के बाद आपको नया फोन नंबर डालना होगा. दोनों ही नंबर डालने के बाद आपको स्क्रीन पर नीचे की तरफ Next लिखा दिखेगा, इस ऑप्शन पर टैप करें.

पुराना और नया नंबर डालने के बाद नेक्स्ट दबाने के बाद अगली स्क्रीन पर आपको लिखा दिखेगा कि आप पुराने नंबर से नए नंबर में स्विच कर रहे हैं. बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो इस बात की भी जानकारी अपने कॉन्टैक्ट्स को देना चाहते हैं?

Whatsapp Tips And Tricks

ऐसे बदलें व्हाट्सऐप नंबर

ऐसे यूजर्स को यहां Notify Contacts का ऑप्शन नजर आएगा जो बंद है, आप इसे ऑन कर दीजिए. अगर आप नहीं चाहते कि आपके किसी भी कॉन्टैक्ट को इस बात का पता चले तो इस ऑप्शन को बंद ही रहने दीजिए.

Whatsapp Change Number Process

व्हाट्सऐप नंबर बदलने का प्रोसेस

एक बात जो यहां ध्यान देने वाली है वह यह है कि आपके व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स को तो इस बात का पता नहीं चलेगा लेकिन आप जिन भी ग्रुप्स में जुड़े हैं उस ग्रुप में जरूर इस बात को नोटिफाई किया जाएगा कि आपका नंबर बदल गया है.

दूसरा सवाल: क्या नंबर बदलने से उड़ जाएगी चैट?

व्हाट्सऐप अकाउंट का नंबर बदलते वक्त बहुत से लोगों के मन में यही उलझन रहती है कि हम नंबर तो बदल रहे लेकिन इससे कहीं हमारी जरूरी चैट्स उड़ न जाए. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सऐप के इस जरूरी फीचर का इस्तेमाल कर जब आप लोग अपने अकाउंट का नंबर बदलते हैं तो ऐसा करने पर आपकी जरूरी चैट्स नहीं उड़ती है.

वैसे तो आपकी व्हाट्सऐप चैट नहीं उड़ेगी लेकिन फिर भी इस बात की सलाह दी जाती है कि इस प्रोसेस को करने से पहले अपने चैट्स का बैकअप जरूर लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.