Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व मंत्री अनूप धानक की बहन और कुडल गांव की सरपंच समेत चार लोगों पर सरकारी ग्रांट गबन व फर्जी हस्त... हरियाणा सरकार ने कृषि उपज के भंडारण और विपणन को मजबूत करने के लिए मंजूर की नई कोल्ड चेन नीति चंडीगढ़ में हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने सोहना में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर केंद्रीय मंत्र... हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, पा... चंडीगढ़ में हरियाणा के भीतर खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान धान खरीद प्रक्रिया संपन्न, अब केवल उठान कार्य... जुलाना के फतेहगढ़ गांव में 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या औ... हरियाणा के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन आमंत्रित हिसार के महिला छात्रावासों में अब सिर्फ महिला कर्मचारियों की होगी तैनाती, पुरुष स्टाफ को हटाया जाएगा पंचकूला के मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' का शुभारंभ बलौदाबाजार में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ आगाज, पहले दो दिनों में हुई 2,315 मीट्रिक टन की बंपर...

प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से कूदकर दी जान

49

ग्वालियर किले से कूद कर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान आकृति भदौरिया उर्फ सृष्टि भदौरिया (20) के रुप में हुई है, जो बीए एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा है। आकृति भदौरिया गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी संजय भदौरिया की इकलौती संतान बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्यार में धोखा मिलने पर मृतिका ने यह खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

निजी विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही आकृति भदौरिया का आदित्य शर्मा के नाम से अफेयर था। लेकिन कई महीनों से वह उसे धोखा दे रहा था। दो माह पहले ही उसने किसी दूसरी युवती से शादी भी कर ली थी। इसके बावजूद भी वह छात्रा से रुपये तक ऐंठता रहा। जब छात्रा को शादी के बारे में पता लगा तो सोमवार को पहले तो फोन पर ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी से सीधे किले पहुंच गई। किले पर छात्रा के साथियों ने ब्वॉयफ्रेंड को बुलाया। ब्वॉयफ्रेंड यहां भी छात्रा से झगड़ा करने लगा, छात्रा ने उसके सामने ही किले की दीवार से तलहटी में छलांग लगा दी।

छात्रा के परिजनों का आरोप है कि धोखा दे रहे युवक ने उसे किले की दीवार से धक्का दिया है। आदित्य के अलावा नितिन चौहान और रोहित व दो अन्य छात्र पर भी षड्यंत्र में शामिल है। मंगलवार सुबह छात्रा के शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुष्कर कालोनी में रहने वाले संजय सिंह भदौरिया भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद गृह मंत्रालय में बतौर सुरक्षा अधिकारी नियुक्त हो गए। वह दिल्ली में ही रहते हैं। ग्वालियर में परिवार रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.