Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...

आरजेडी का घोषणा पत्र जारी; 1 करोड़ नौकरी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा

46

लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों की ओर से घोषणा पत्र जारी करने का सिलसिला जारी है. बिहार के प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि केंद्र में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया (INDIA) की सरकार बनने पर देशभर में एक करोड़ नौकरी देने का काम करेंगे. हम इसी साल 30 लाख रिक्त पदों को भी भरेंगे.

तेजस्वी यादव ने आज शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया. आरजेडी की ओर से इस घोषणा पत्र को परिवर्तन पत्र नाम दिया गया है. घोषणा पत्र को जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी 2024 के लिए 24 जनवचन लेकर आया है. यह चुनाव बिहार की जनता की तकदीर है. इसे हम लोग पूरा करेंगे. हम जो कहते हैं वो पूरा करके भी दिखाते हैं.

’15 अगस्त से बेरोजगारी से आजादी’

उन्होंने कहा, “आने वाले 𝟏𝟓 अगस्त से देश के युवाओं को बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे. अगर केंद्र में विपक्षी गठबंधन इंडिया की सरकार बनती है तो हम एक साल में एक करोड़ नौकरी देंगे. 15 अगस्त से 30 लाख रिक्त पदों को भी भरा जाएगा. इसके अलावा 70 लाख नए पद सृजन किए जाएंगे. इस तरह से एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी.” उन्होंने कहा कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी दुश्मन है जिस पर बीजेपी चर्चा तक नहीं करती है.

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि अगले 15 अगस्त को देश में बेरोजगारी से मुक्ति मिलना शुरू हो जाएगा. रक्षा बंधन के दिन से गरीब बहनों को हर साल एक लाख रुपये की सहायता देना शुरू करेंगे. गैस सिलेंडर के दाम में भारी कमी की जाएगी और हम एक महज 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे. उन्होंने यह भी वादा किया कि हम ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करेंगे.

200 यूनिट फ्री बिजली का वादा

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी दिलाएंगे. साथ में राज्य को स्पेशल पैकेज भी दिलाएंगे. हमारी सरकार 1,60,000 करोड़ का विशेष पैकेज बिहार को देगी. साथ ही राज्य में 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे. इसके अलावा हमारी सरकार 10 फसलों पर एमएसपी दिलाएगी.

अग्निवीर योजना को लेकर अपने घोषणा पत्र में तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार आते ही हम पहले अग्निवीर योजना को बंद करेंगे. पहले की तरह सेना में होने वाली भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी ड्यूटी के दौरान शहादत पर शहीद का दर्जा दिया जाएगा.

राज्य में 5 जगहों पर एयरपोर्ट बनाए जाने की बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार के आने पर बिहार के 5 शहरों पूर्णिया, भागलपुर, गोपलगंज, मुजफ्फरपुर और रक्सौल में नया एयरपोर्ट बनाएगी. उन्होंने यह भी कि मंडल कमीशन की शेष बची सिफारिशों को भी हमारी सरकार लागू करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.