Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

पुलिस ने खोजे चोरी व गुम हुए 32 लाख रुपये के 160 मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे

70

देवास। शहर व अंचल के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद खो चुके लोगों को पुलिस ने खुशखबरी दी है। साइबर सेल टीम की मदद से इन मोबाइल की लोकेशन आदि ट्रेस करके इनका पता लगाया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल फोन मालिकों को बुलाकर एसपी संपत उपाध्याय ने मोबाइल फोन सौंपे। इन 160 मोबाइल फाेन की कीमत करीब 32 लाख रुपए बताई जा रही है।

चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन की खोजबीन के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। पूर्व में भी साइबर सेल द्वारा करीब 200 मोबाइल गुम होने, चोरी होने के बाद उनको ढूंढ कर मालिकों को दिए जा चुके हैं। मोबाइल फोन देने के दौरान एसपी उपाध्याय ने कहा कई बार मोबाइल चोरी होने या गुम होने पर लोग पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाते हैं, उनको लगता है कि फोन तो वापस मिलेगा नहीं जबकि ऐसा नहीं है।

स्‍थाई वारंंटी गिरफ्तार

इधर देवास पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्रवेश पुत्र चंद्रभूषण चौहान निवासी छत्रपति मार्ग कन्नौद के विरुद्ध न्यायालय कन्नौद द्वारा वारंट जारी किया गया था। मुखबिर से सूचना मिली कि वारंटी भोपाल में रह रहा है और मारपीट व बलवा के प्रकरण में स्थायी वारंट जारी होकर 11 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपित को भागते हुए पकड़ा। वारंटी के विरुद्ध थाना बागली में भी वर्ष 2016 से छेड़छाड़ के मामले में स्थायी वारंट लंबित है। वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.