Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

राम किशोर शुक्ला का बयान- संगठन के कहने पर कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ा, ताकि भाजपा को मिले फायदा

45

महू। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रामकिशोर शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमे उन्होंने बयान दिया कि भाजपा के बड़े नेताओं के कहने और विधायक उषा ठाकुर की सहमति पर उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी।

भाजपा में वापस लेने की भी कही बात

रामकिशोर शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को महू सीट पर संशय था। इस पर मुझे कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने के लिए कहा गया। ताकि अंतरसिंह दरबार निर्दलीय चुनाव लड़ें और कांग्रेस के वोट बट जाएं। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल करने की भी बात कही थी। इस पर भाजपा स्थापना दिवस पर फिर से उषा ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।\

भाजपा स्‍थापना दिवस पर पार्टी में लौटे

रामकिशोर शुक्ला ने भाजपा स्‍थापना दिवस पर फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। महू विधायक उषा ठाकुर के घर पर वे भाजपा में शामिल हुए। उन्‍होंने विधानसभा चुनाव के पहले ही भाजपा से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्हें कांग्रेस से महू विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया था। इसके बाद शुक्ला ने चुनाव लड़ा पर वह हार गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.