Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जूतों और अंडरगार्मेंट में छिपाया था 3 करोड़ का सोना, इंदौर एयरपोर्ट पर तस्कर गिरफ्तार

34

इंदौर: इंदौर पुलिस को सोने की तस्करी मामले में एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां शारजाह से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये इंदौर पहुंचे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उससे करीब पांच किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया गया है। आरोपी ने इस सोने को अपने जूतों के तलों और अंत:वस्त्रों में छिपाकर लाया था। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डीआरआई के अफसरों ने शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक यात्री की तलाशी ली।

अधिकारी के मुताबिक तलाशी में इस व्यक्ति के कब्जे से 4.94 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि तस्करी के लिए इस सोने को रासायनिक प्रक्रिया के जरिये पेस्ट में बदल दिया गया था और आरोपी ने कीमती धातु की यह खेप अपने जूतों के तलों और अंत:वस्त्रों में छिपा रखी थी। अधिकारी ने बताया कि गुजरात के रहने वाले तस्कर को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.