Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रूस की तरह अमेरिका में भी हो सकता है आतंकी हमला… इस दिन किया जा सकता है अटैक

71

रूस की राजधानी मॉस्को में पिछले महीने यानी मार्च में हुए आतंकी हमले के बाद अब अगले आतंकी हमले का खतरा अमेरिका पर मंडरा रहा है. अमेरिका की खुफिया बुलेटिन ने हाल ही में इसकी चेतावनी दी है. अमेरिका के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस हमले की चिंता व्यक्त की है.

22 मार्च को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमला किया गया, जिसमें बच्चों समेत करीब 144 लोगों की मौत हो गई थी और 550 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. अमेरिका की खुफिया बुलेटिन ने हाल ही में चेतावनी दी कि अमेरिका में रह रहे आईएसआईएस के कट्टरपंथी सदस्य मॉस्को की तरह ही अमेरिका पर हमला कर सकते हैं. अमेरिकी एजेंसी एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी ने खुफिया इनपुट ने इस बात की चेतावनी दी है, जिसमें कहा गया कि यह हमला 8 अप्रैल को हो सकता है, क्योंकि उस दिन सूर्यग्रहण है और इस दौरान लोग इकट्ठा होंगे, जिन्हें टारगेट किया जा सकता है.

आतंकवादी समूह ने दिया था बयान

अमेरिका ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया भर में आईएसआईएस के सदस्य, आतंकवादी समूह के दिए गए बयानों के मद्देनजर हमला कर सकते हैं. आतंकवादी समूह ने मॉस्को में हुए हमले की बात करते हुए अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर हमले को बढ़ावा देने की बात कही थी इसके साथ ही उसने कहा कि जरूरी नहीं है की हमला करने वाला व्यक्ति आईएसआईएस का सदस्य हो.

नौ संदिग्धों को किया गया था गिरफ्तार

पिछले महीने मॉस्को में हुए हमले में रूसी अधिकारियों के मुताबिक, हमले के बाद नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान ताजिकिस्तान के नागरिकों के तौर पर की गई थी. इन सभी को कॉन्सर्ट हॉल में हुए हमले के बाद गिरफ्तार किया गया. कॉन्सर्ट हॉल में बंदूकधारियों ने ऑटोमैटिक हथियारों से कॉन्सर्ट में आए लोगों पर गोलीबारी की और फिर हॉल में आग लगा दी, जिसके बाद पूरे कॉम्प्लेक्स में तेजी से आग फैल गई.

अमेरिका ने हमले के बाद बताया कि उसने रूस को इस हमले की चेतावनी दी थी. अमेरिकी एबेंसी ने 7 मार्च को ही एक चेतावनी जारी की थी, जिसमें रूस में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को भीड़ भाड़ वाली जगहों या किसी तरह के प्रोग्राम में जाने से बचने को कहा गया था, हालांकि उन्हें इसकी वजह नहीं बताई गई थी. विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने अपनी लंबे समय से चली आ रही “ड्यूटी टू वार्न” पॉलिसी के तहत रूसी अधिकारियों के साथ संभावित हमले की जानकारी साझा की थी. इस हमले के बाद से ISIS ने एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें उसने दावा किया कि उनके फाइटरों ने मॉस्को में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.