Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ...

सीधी में बोले राजनाथ सिंह- भाजपा जाति, पंथ और मजहब की राजनीति नहीं करती

61

सीधी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश के सीधी पहुंचे। जहां एक निजी होटल में सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जाति, पंथ और मजहब की राजनीति नहीं करती है। हम इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। चाहे मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी हो जो भारत का नागरिक है। वह भारत का नागरिक रहेगा।

दुनिया की कोई ताकत नागरिकता नहीं रोक सकता है। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक देश बनाने के लिए की जानी चाहिए। इस दौरान, डॉ राजेश मिश्रा, मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्य मंत्री राधा सिंह, विधायक रीति पाठक, कुंवर सिंह टेकाम, विश्वामित्र पाठक, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, देव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा समेत भाजपा के लोग मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि राजनीति तथ्यों के आधार पर करना चाहिए। जनता की आंखों के सामने धूल झोंककर नहीं। लेकिन यह हरकत बराबर उनके द्वारा की जा रही है। हम प्रारंभ से ही यह कहते रहे हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनाएंगे। भाजपा से बार-बार यह प्रश्न पूछा जा रहा था।

बहुमत की सरकार बनेगी, अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। ऐसी परिस्थितियों पैदा हुई कि राम लाल अपनी कुटिया से निकलकर भव्य मंदिर में पहुंच चुके हैं। भारत में राम राज्य आने की शुरुआत हो चुकी है। जो हमने कहा सब किया।

इस बार भी लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में जो कहेंगे वह करेंगे। यह सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता है कि जब से मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बड़ी है। पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बातों को कोई गंभीरता से नहीं सुनता था। लेकिन अब भारत बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं कि भारत क्या बोल रहा है। यह दुनिया में भारत की हैसियत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.