Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

किस्मत वालों को ही कुछ घंटे के लिए टिकट मिलता है…अखिलेश के उम्मीदवार बदलने पर जयंत का तंज

52

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने का काम शुरू कर दिया है. इस बीच समाजवादी पार्टी में लगातार प्रत्याशी बदलने का सिलसिला जारी है. जहां पहले मेरठ में अतुल प्रधान को टिकट दिया गया था मगर उसके बाद टिकट काट कर सुनीता वर्मा को थमा दिया गया. अब सपा की इस खींचतान पर राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी ने चुटकी ली.

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) नेता जयंत चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है. वहीं टिकट काटे जाने पर चर्चा है कि अतुल प्रधान इस्तीफा दे देंगे.

जयंत ने ली चुटकी

सपा ने पहले अतुल प्रधान को मेरठ से लोकसभा का टिकट दिया था, उन्होंने बुधवार को ही नामांकन दाखिल किया था लेकिन फिर पार्टी ने उनका टिकट काटकर लोकसभा टिकट सुनीता वर्मा को सौंप दिया. जिस के बाद अब चर्चा है कि हो सकता है अतुल प्रधान टिकट कटने पर पार्टी से ही इस्तीफा दे सकते हैं. सपा में लगातार टिकट देने और काटे जाने की प्रक्रिया पर तंज करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है. वहीं उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए लिखा कि और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब.

सपा में टिकट का खींचतान जारी

समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर खींचतान जारी है. मेरठ से प्रत्याशी बनें अतुल प्रधान ने पर्चा दाखिल कर दिया था लेकिन पार्टी ने एक बार फिर टिकट बदल दिया. जहां सोमवार को भानु प्रताप का टिकट काटकर अतुल प्रधान को रात को टिकट सौंपा गया था, वहीं गुरुवार को अतुल प्रधान से टिकट लेकर सुनीता वर्मा के नाम का ऐलान कर दिया गया. वहीं टिकट काटे जाने के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- जो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का निर्णय है, वो स्वीकार है ! दरअसल सपा ने पहले मुरादाबाद फिर अब मेरठ में लगातार बार-बार कई सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.